<
Categories: क्राइम

Lady Don Arrest: ऐसी वैसी नहीं इंजीनियर है यह स्मगलिंग की लेडी डॉन, अब जेल में कटेगा जीवन?

Lady Don Arrest: बेंगलुरु से एक ऐसी खबर सामने आई जिस को सुनकर हर कोई हैरान है. पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित आठ लोगों को गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Lady Don Arrest: बेंगलुरु से एक ऐसी खबर सामने आई जिस को सुनकर हर कोई हैरान है. नथावरम पुलिस ने बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित आठ लोगों को नरसीपटनम से तमिलनाडु और श्रीलंका में हाई-क्वालिटी शीलावती स्ट्रेन गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. ‘लेडी डॉनगाडे रेणुका के नेतृत्व में इस ऑपरेशन में ओडिशा से गांजा खरीदा जाता था और उसे बांटा जाता था.

जो आंध्र-ओडिशा सीमा के रास्ते श्रीलंका में तस्करी का पहला मामला हो सकता है. क्राइम की दुनिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे पेशेवरों का शामिल होना कोई दिशा की ओर संकेत नहीं करता है. आखिर वो कौन सी मजबूरी होती है, जो इतने बड़े शिक्षित पेशेवर लोग इस तरह का काम करते हैं.

लेडी डॉन गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि शायद यह पहली है जब आंध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा से गांजा श्रीलंका तस्करी किया गया था. गिरफ्तार महिला की पहचान 28 वर्षीय गाडे रेणुका के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु में रहने वाली सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल है. पुलिस के अनुसार डेली डॉन विजयनगरम जिले के संथाकविति की रहने वाली है. उसे इस ऑपरेशन कीलेडी डॉनबताया गया है. रेणुका ने अपने साथी सूर्या कालिदास के साथ मिलकर उड़ीसा से गांजा खरीदने और उसे तमिलनाडु और श्रीलंका में फैलाने के लिए नरसीपट्टनम में एक घर किराए पर लिया था

पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

पुलिस को मामले की पक्की सूचना मिली और इस पर कार्रवाई करते हुए नरसीपट्टनम ग्रामीण और नथावरम स्टेशनों की पुलिस टीमों ने तुरंत प्लान तैयार किया. पुलिस ने श्रीगावरम गांव के पास गिरोह को रोका और आरोपियों को धर दबोचा. आरोपियों से पुलिस ने 74 किलोग्राम सूखा गांजा, एक कार, दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया. जांचकर्ताओं ने बताया कि रेणुका और कालिदास बिचौलिए अड्डूरी प्रसाद के साथ काम करते थे, जो आदिवासी ए रवि कुमार, ओ ललिता कुमारी और पी मणि कुमारी से गांजा लेता था.

पुरुषों के साथ अब महिलाएं भी क्राइम में पीछे नहीं हैं. खासकर पढ़ी लिखी महिलाएं अगर इस तरह के कामों में उतरेंगी तो देश का भविष्य कैसा होगा. बता दें कि जिस लेडी डॉन को यहां पकड़ा गया वह शिक्षित है. अब यह लेडी डॉन पुलिस की गिरफ्त में है और पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस मामले पर और भी गंभीरता से जांच करके अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल, पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. देखना होगा कि आगे और कौन सा नया मोड़ निकलकर आता है? 

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Share
Published by
Pushpendra Trivedi

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST