<

मकान मालिक के क्रिकेटर बेटे को हुआ किरायेदार से प्यार, 11 साल किया डेट, फिर रचाई शादी

Indian Cricketer Love Story: भुवनेश्वर कुमार जब अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत कर रहे थे, उसी समय नूपुर उनके घर के पास किरायेदार के रूप में रहती थीं.

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लव स्टोरी बहुत ही खास और दिलचस्प है. उनकी पत्नी नुपूर नागर पहले उनके घर में किराए पर रहती थीं. यहीं से दोनों की कहानी शुरू हुई. जब भुवनेश्वर अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत कर रहे थे, उसी समय नूपुर उनके घर के पास किरायेदार के रूप में रहती थीं. धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हुई. पहले दोनों अच्छे दोस्त बने. साथ में समय बिताने लगे और एक-दूसरे को समझने लगे. दोस्ती कब प्यार में बदल गई, उन्हें खुद भी पता नहीं चला.
भुवनेश्वर और नूपुर ने अपने रिश्ते को जल्दबाजी में आगे नहीं बढ़ाया. उन्होंने पूरे 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया. इस दौरान भुवनेश्वर भारतीय टीम के बड़े खिलाड़ी बन गए. उन्होंने देश के लिए कई यादगार मैच खेले. लेकिन इतनी सफलता मिलने के बाद भी उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा सादगी से और प्राइवेट रखा.
दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से खुश थे. आखिरकार साल 2017 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया. 23 नवंबर 2017 को मेरठ में उनकी शादी हुई. शादी सादगी भरी लेकिन खूबसूरत थी. बाद में दिल्ली में रिसेप्शन भी रखा गया, जिसमें कई क्रिकेटर शामिल हुए. आज भुवनेश्वर और नूपुर खुशहाल जीवन जी रहे हैं. उनकी एक प्यारी बेटी भी है. उनकी लव स्टोरी यह सिखाती है कि सच्चा प्यार समय के साथ और मजबूत होता है. मकान मालिक के बेटे और किरायेदार की यह कहानी सच में किसी फिल्म से कम नहीं है.

भुवी चल रहे टीम इंडिया से बाहर

गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने नवंबर 2022 में भारत के लिए टी20 विश्व कप 2022 सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था. उसके बाद वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. लगातार बढॉ रहे कंपटीशन को देखते हुए बीसीसीआई युवा गेंदबाजों को मौका दे रहा और अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय बॉलर्स को ही टीम में शामिल कर रहा है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गाड़ी पर दिखा पार्टी का स्टिकर

Saifai Viral Video: मैनपुरी के सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का कथित आपत्तिजनक…

Last Updated: September 20, 2026 23:25:44 IST

क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Mohammed shami jayant chaudhary meeting: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी से…

Last Updated: September 20, 2026 22:29:25 IST

वो तुम्हारी पत्नी है… सलमान ने कटरीना के लिए लिया स्टैंड तो विक्की कौशल पर भड़के लोग, जमकर किया ट्रोल

Katrina Kaif trolling: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और…

Last Updated: September 20, 2026 21:52:54 IST

एक तरफ जेल में इमरान खान का मेडिकल चेकअप, दूसरी तरफ बहन अलीमा हिरासत में… क्या है पूरा मामला?

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल…

Last Updated: September 20, 2026 20:56:03 IST

तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल

Thummak Thummak song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' के नए डांस…

Last Updated: September 20, 2026 20:21:15 IST

पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी का वादा…मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सौरव गुर्जर

Saurav Gurjar complaint: 'महाभारत' के भीम और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला की…

Last Updated: September 20, 2026 20:04:24 IST