Lakhimpur Kheri School Teacher Murder: यूपी के लखीमपुर खीरी में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद उसके स्कूल में घुसकर पहले गोली मारी और फिर खुद भी जान दे दी.
लखीमपुर खीरी स्कूल टीचर की हत्या
Lakhimpur Kheri School Teacher Murder: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक 27 साल के युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से रिश्ता टूटने से परेशान होकर एक स्कूल में घुसकर छात्रों के सामने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली. यह घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में हुई. मारी गई महिला की पहचान 26 साल की टीचर निशत फातिमा के तौर पर हुई है, जो करीब एक साल से स्कूल में पढ़ा रही थीं. पुलिस ने बताया कि वह और मोहम्मद सऊद रिलेशनशिप में थे, लेकिन फातिमा ने हाल ही में इसे खत्म कर दिया था.
पुलिस के मुताबिक, सऊद बैग में पिस्तौल छिपाकर स्कूल पहुंचा. उसने फातिमा को नीचे बुलाया और फिर उसे ऊपर की मंजिल के कॉरिडोर में ले गया. पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि जब वे ऊपर जा रहे थे, तो स्कूल का एक स्टाफ मेंबर उनके पीछे गया. कॉरिडोर में बातचीत के दौरान सऊद ने पिस्तौल निकाली और फातिमा के सिर में गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: Jamui Encounter: जिसने बेशर्मी से गोद में उठाई लड़की, उसी का पुलिस ने किया एनकाउंटर; जमुई कांड में बड़ा एक्शन
CCTV फुटेज में सऊद फातिमा का हाथ पकड़कर उसे ऊपर की मंजिल की ओर खींचता हुआ दिख रहा है, जबकि छोटे छात्र यह सब देख रहे थे. खींचते समय फातिमा विरोध करती हुई लग रही थीं. पुलिस ने बताया कि स्कूल में 5वीं क्लास तक के छात्र पढ़ते हैं. CCTV कैमरों के साथ-साथ स्कूल की सुरक्षा और आने-जाने के नियमों (एंट्री-एग्जिट प्रोटोकॉल) की भी जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में और स्पष्टता आएगी.’ अधिकारी ने आगे कहा कि ‘पुलिस स्कूल के सुरक्षा नियमों की भी जांच करेगी और अगर कोई कमी पाई गई तो सुधारात्मक निर्देश जारी करेगी.’
ये भी पढ़ें: जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर हमला! इंजन का शीशा हुआ क्षतिग्रस्त, जांच में जुटीं एजेंसियां
Railway Passenger Amenities: दुर्गा पूजा के मौके पर पूर्वी रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस…
Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत ट्रेन तो काफी पहले शुरु हो चुकी हैं और अब…
Virat Kohli real estate investments: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अभिनेत्री के माता-पिता के…
Cancer Medicine Price: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज कराना काफी महंगा हो गया है.…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें बढ़ती…
Tushar Deshpande Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने…