Ramayana Movie Ticket Price: रणबीर कपूर और यश स्टारर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को काफी प्यार मिल रहा है. ऐसे में अगर आपने अब तक रामायण नहीं देखी है और देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है.
रामायण की टिकट हुई सस्ती
Ramayana Movie Ticket Price: सिनेमाघरों में फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. रणबीर कपूर और यश स्टारर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ अब बेहद कम कीमत में बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती है. फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए टिकट की कीमतों में भारी कटौती कर दी है. अब कई शहरों में फिल्म का टिकट सिर्फ 99 रुपये से शुरू हो रहा है. खास बात यह है कि कुछ सिनेमाघरों में टिकट के दाम 80 प्रतिशत तक कम कर दिए गए हैं.
फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से टिकट सस्ता करने का ऐलान किया गया है. मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि दर्शक मंगलवार को सिर्फ 99 रुपये से शुरू होने वाली कीमत पर फिल्म देख सकते हैं. इसके बाद देश के कई सिनेमाघरों में टिकट के दाम घटा दिए गए हैं. मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जहां पहले 2D शो के टिकट 300 से 400 रुपये तक मिल रहे थे. वहीं अब कई जगहों पर यही टिकट 99 रुपये में मिल रही हैं.
टिकट की कीमतों में यह कटौती दर्शकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. कई सिनेमाघरों में टिकट 50 से 60 प्रतिशत तक सस्ते हुए हैं. वहीं कुछ जगहों पर कीमतों में 80 प्रतिशत तक की कमी देखने को मिली है. हालांकि, रिक्लाइनर सीटों के लिए दर्शकों को 199 से 249 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. वहीं, 3D और IMAX शो के टिकट भी सामान्य 2D शो के मुकाबले महंगे हैं. कुछ जगहों पर 3D टिकट 119 से 249 रुपये और IMAX 3D टिकट करीब 250 रुपये से शुरू हो रहे हैं.
टिकट सस्ते करने के पीछे फिल्म की कम होती कमाई भी एक वजह मानी जा रही है. शुरुआती दिनों में ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था. फिल्म ने पहले चार दिनों में 238 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं अगले चार दिनों में 325 करोड़ रुपये और जोड़ लिए लेकिन तीसरे हफ्ते तक आते-आते इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई. 23 नवंबर को फिल्म ने करीब 12.70 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पहले सोमवार के 107.50 करोड़ रुपये के मुकाबले काफी कम है.
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म भारत में करीब 4000 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका नेट कलेक्शन 955 करोड़ रुपये और दुनियाभर में ग्रॉस कमाई 1700 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. इसके बावजूद मेकर्स टिकट सस्ते करके ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने की कोशिश कर रहे हैं. BookMyShow के अनुसार, कम कीमतों का फायदा मंगलवार के अलावा सप्ताह के बाकी दिनों में भी मिल सकता है.
UP Crime News: कौशांबी में प्रेम संबंध का विरोध करने पर बेटी ने प्रेमी के…
EPFO 3.0 Update: दिसंबर 2026 तक UPI से PF निकासी की सुविधा शुरू हो सकती…
Shah Rukh Khan King Daddy Cool Song: शाहरुख खान की फिल्म King से Daddy Cool…
Priyansh Arya 181 Runs in Syed Mushtaq Ali Trophy: प्रियांश ने कैरेबियाई दिग्गज क्रिस गेल…
Gold Price Today 24 November 2026: Bullions.co.in के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,27,000…
Odisha Crime News: ओडिशा में पत्नी ने दो कथित प्रेमियों के साथ मिलकर पति की…