<
Categories: क्राइम

Lucknow crime : सवारी संग लड़ाया इश्क, शादीशुदा ड्राइवर ने 7 महीने बाद किया कांड; पत्नी के साथ…

Lucknow crime : लखनऊ में ओला ड्राइवर ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर शव गोमती नदी में फेंक दिया. गुमशुदगी का नाटक रचा, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Lucknow crime : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. ओला कार चलाने वाले एक ड्राइवर ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद दोनों ने शव को गोमती नदी में फेंक दिया और पूरे मामले को गुमशुदगी का रूप देने की कोशिश की. लेकिन पुलिस की जांच में दोनों की साजिश बेनकाब हो गई.

ओला राइड से शुरू हुआ प्यार

मुख्य आरोपी उमेंद्र प्रताप सिंह ओला ड्राइवर है. करीब सात महीने पहले उसकी मुलाकात एक राइड के दौरान आरती वर्मा से हुई, जो कॉल सेंटर में काम करती है. दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और जल्द ही उनका प्रेम संबंध शुरू हो गया.

पत्नी को पता चला तो बना हत्या का प्लान

कुछ समय बाद उमेंद्र की पत्नी अंजली को दोनों के रिश्ते की जानकारी मिल गई. इसके बाद घर में अक्सर झगड़े होने लगे. आरोप है कि इसी वजह से उमेंद्र और आरती ने अंजली को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. 30-31 जुलाई की रात दोनों ने अंजली की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कार से ले जाकर गोमती नदी में फेंक दिया.

गुमशुदगी का नाटक

हत्या के बाद उमेंद्र ने पत्नी के करीब 10 लाख रुपये के जेवर प्रेमिका को दे दिए और थाने में अंजली की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. उसका मकसद लोगों को यह दिखाना था कि अंजली जेवर लेकर घर छोड़कर चली गई है. लेकिन पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मृतका के जेवर, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST