<
Categories: क्राइम

Maharashtra: दोस्त के साथ घूमने गई लड़की के साथ हुई दरिंदगी! 6 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी

महाराष्ट्र के पालघर जिले तलासरी में बाइक पर दोस्त के साथ जा रही लड़की के साथ 6 बदमाशों ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 आरोपी फरार हो गए.

Maharashtra Crime News: तलासरी मे युवती के साथ सामूहिक बलात्कार होने से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना ने लोगों को अंदर तक झकझोर के रख दिया है.
महाराष्ट्र के पालघर जिले तलासरी में दोस्त के साथ बाइक पर जा रही युवती के साथ 6 लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म कर लिया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपीयो को किया गिरफ्तार कर लिया है और शेष की तलाश अभी जारी है.

दोस्त के साथ घूमने गई थी लड़की

महाराष्ट्र के पालघर जिले तलासरी में गैंग रेप की घटना से हड़कंप मच गया. अपनी दोस्त के साथ घूमने गई एक लड़की के साथ छह लोगों ने जबरदस्ती से उठाकर उसे सड़क किनारे स्थित डाक बंगले पर ले गए और उसके साथ गैंग रेप किया.
बता दें कि यह घटना पालघर के तलासरी पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई. जब वह अपनी दोस्त के साथ हाईवे पर खड़ी थी, तभी दो बाइक पर सवार छह लोग उसे एक बंद डाक बंगले अगवा करके उठा ले गये उसके साथ गैंगरेप किया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

तलासरी पुलिस स्टेशन में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए. फरार आरोपियों की तलाश पुलिस निरीक्षक अजय गोरड की टीम कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही शेष तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST