Mother Killed Her Child: मां, जिसे ममता की मूरत बना जाता है. वही मां हैदराबाद में जल्लाद बन गई. 20 वर्षीय महिला ने अपने मासूम से 2 महीने बच्चे को बेरहमी से मारा, फिर उसे आग के हवाले कर दिया. यह घटना सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. जानें पूरा मामला.
कब हुई घटना?
तेलंगाना में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में कथित तौर पर दो महीने के बच्चे की उसकी 20 वर्षीय मां ने हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, यह घटना 24 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे डायल 100 पर मिली एक कॉल के बाद सामने आई. इस कॉल में आउटर रिंग रोड के पास स्पीड सनरैली (सानारेली) अपार्टमेंट्स में एक शिशु की संदिग्ध मौत की सूचना दी गई थी. इसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची.
यह खबर भी पढ़ें: Bonu Komali: इश्क या जान का दुश्मन! मौत से पहले लिखा ‘आई लव यू मम्मी’, फिर एकतरफा प्यार के चक्कर में यूट्यूबर ने दे दी जान
पति के जाने के बाद की हत्या
मध्य प्रदेश के सागर जिले के नौगांव गांव के रहने वाले 21 वर्षीय राजेंद्र आदिवासी, जो एक मजदूर हैं, लगभग एक महीने से निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे. वे अपनी पत्नी ममता अहिरवार और नवजात बेटे सूर्या के साथ निर्माण स्थल पर किराए के एक फ्लैट में रहते थे. मंगलवार की सुबह वे हमेशा की तरह काम पर जाने के लिए निकले और बच्चे को अपनी पत्नी के पास छोड़ गए. जब वह सुबह करीब 11 बजे लौटा, तो उसने ममता को आग के पास पाया. पिता के अनुसार, जैसे ही उसने बच्चे को आग में जलते देखा, उसने अपनी पत्नी को धक्का दिया और बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी. बच्चा पहले ही मर चुका था.
पुलिस ने क्या बताया?
एसीपी शंकर रेड्डी ने बताया, ‘दोपहर करीब 12 बजे हमें एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि बौरामपेट में निर्माणाधीन इमारत में एक छोटे बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची.’ एनडीटीवी के अनुसार, एसीपी ने बताया, ‘बच्चे का मुंह कपड़े से ठूंसा हुआ था और उसके पैर रस्सी से बंधे हुए थे. चोटों के कारण उसकी मौत हो गई. फिर बाद में उसे ठिकाने लगाने के लिए आग के हवाले कर दिया.’
पिता ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा
पिता ने पुलिस को बताया कि बच्चा पिछले कुछ दिनों से लगातार रो रहा था और उसकी पत्नी उसके लगातार रोने से परेशान थी. कहा जा रहा है कि हत्या करने के पीछे की एक वजह ये भी हो सकती है. हालांकि, अभी पुलिस जांच कर रही है.