<
Categories: क्राइम

ग्वालियर में गर्भवती महिला का अपहरण: बदमाशों ने किया घरवालों को बुरी तरह घायल

मध्य प्रदेश ग्वालियर शहर से एक गर्भवती महिला की किडनैपिंग का मामला, डेढ दर्जन से अधिक हथियारों से लैस अपने साथियों के साथ इस भयानक वारदात को अंजाम दिया

MP Kidnapping, (Santosh singhकी रिपोर्ट): मध्य प्रदेश की ग्वालियर शहर से एक गर्भवती महिला की किडनैपिंग का मामला सामने आया है. आरोपी योगेंद्र उर्फ योगी जिला मुरैना का हिस्ट्रीशीटर है, उसने डेढ दर्जन से अधिक हथियारों से लैस अपने साथियों के साथ इस भयानक वारदात को अंजाम दिया. विरोध करने पर महिला के साथ ससुर और पति पर भी जानलेवा हमला किया और तावड़तोड़ के साथ-साथ फायरिंग भी की. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है

ग्वालियर तिघरा थाना क्षेत्र

गुर्जा गांव में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब जिला मुरैना का बदमाश योगेन्द्र गुर्जर उर्फ योगी ने अपने गिरोह के डेढ़ दर्जन करीब 20 से भी अधिक साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए घर में घुस गए और गिर्राज गुर्जर की गर्भवती पत्नी अंजू उर्फ रीना का किडनैप कर ले गया और अंजू को किडनैप करने से पहले अंजू के ससुराल वालों की बंदूक के बटों से जमकर पिटाई की इस घटना में घायल चार लोगों को गंभीर चोट आयी और उसके बाद घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया ह.

घटना वजह क्या है ?

दरसल वारदात की असली वजह अंजू और गिर्राज की शादी है गर्भवती अंजू सेंसई पुरा जिला श्योपुर की रहने वाली है अंजू की गुर्जर के साथ शादी से पहले उसकी शादी योगी से शादी तय हुई थी. और अंजू की योगी से बातचीत भी होने लगी थी. इस बीच अंजू के परिजनों को पता चला गया कि योगी अपराधी है तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया और अंजू की शादी पुलिस की सुरक्षा में ग्वालियर के गुर्जा गांव में गिर्राज गुर्जर से साथ साल 2024 में कर दी गयी थी.

योगेंद्र उर्फ योगी  का चैलेंज

यह बात योगी को लग गयी और फिर बदमाश योगी ने भी चैलेंज दिया की अंजू के पति गिर्राज की हत्या कर अंजू से शादी करेगा और बुधवार मध्य रात्रि  को योगी करीब 20 हथियारबंद बदमाशों के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए गिर्राज के घर पहुंचा जहां बंदूकों के दम पर अपनी प्रेमिका अंजू को किडनैप कर ले गया, और विरोध करने वालों को  बंदूक के बट और लाठियों से बुरी तरह से मारा. 

कितने हुए घायल ?

इस घटना में अंजू के ससुर बृजलाल गुर्जर, सास भगवती गुर्जर, दादी सास धनवंती गुर्जर और चचिया ससुर रामेश्वर गुर्जर घायल हुए हैं. आधी रात में ऐसी घटना को देख जब गांव वाले मदद के लिए आगें आए तो उन हथियारों से लैस बदमाशों ने उन पर भी फायरिंग कर दी. इस बात की खबर पुलिस को भी  लग गयी और पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे.तभी पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी के लिए अलग-अलग टीमों को पीछे लगाकर पकड़ने की सोची. लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग पाये, अभी तक पुलिस को अंजू का कोई पता नहीं लगा पायी है और तलाश में जुटी है. 

Team Indianews

Share
Published by
Team Indianews

Recent Posts

फाइनल में फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स, जमकर उड़ा पाक का मजाक

India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 15:35:12 IST

Airbnb में रुका, फिर अचानक बालकनी से लगा दी छलांग; कर्ज से परेशान युवक सुपरनोवा टावर से कूदा, मौत

Noida Suoernova Tower: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक ने बालकनी से…

Last Updated: October 3, 2026 15:28:16 IST

दुकान में घुसकर हंसते-हंसते की बांतें, फिर तान दी बंदूक; लूटे 30 लाख रुपये के गहने, VIDEO VIRAL

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…

Last Updated: October 3, 2026 15:08:43 IST

Who is Hasan Nawaz: कौन हैं हसन नवाज जिन्हें भारतीय गेंदबाजों से है नफरत? एशियन गेम्स में भारत के खिलाफ कूट डाले 96 रन

Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…

Last Updated: October 3, 2026 14:45:58 IST

Delhi News: AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुईं शामिल

Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…

Last Updated: October 3, 2026 14:43:56 IST

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST