Live
Search
Home > क्राइम > डरी नहीं, लड़ी और जीती! अश्लील हरकत करने पर युवती ने आरोपी का काटा हाथ

डरी नहीं, लड़ी और जीती! अश्लील हरकत करने पर युवती ने आरोपी का काटा हाथ

मुंबई क्राइम न्यूज: बीते शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे, जब संतोष नगर नाले इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय युवती अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में दरिंदगी ने उसे निशाना बनाया और अचानक एक 44 वर्षीय मनचला उसके पास आया.

Written By: Shristi S
Last Updated: February 3, 2026 20:30:10 IST

Mobile Ads 1x1
Mumbai Crime News: मुंबई (Mumbai) से काफी डारने वाली घटना सामने आई है, जिसने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है. लेकिन उससे कहीं ज्यादा हिम्मत और साहस भरा कदम भी देखने को मिला है. यह कहानी है 20 साल की युवती की, जिसने न सिर्फ डर का सामना किया बल्कि अपनी रक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे, जब संतोष नगर नाले इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय युवती अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में दरिंदगी ने उसे निशाना बनाया और अचानक एक 44 वर्षीय मनचला उसके पास आया. उस आरोपी ने युवती के चेहरे पर हाथ रखकर उसकी छाती को दबाना शुरू किया. लेकिन यहीं कहानी ने असली मोड़ लिया.

युवती ने डरकर चुप रहने के बजाय हिम्मत दिखाई

जब आरोपी युवती के साथ दुष्क्रम करने की कोशिश कर रहा था तब युवती ने चुप रहने के बजाय उस मनचले का हाथ दांत से काट लिया और जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी. युवती की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. 

आरोपी की पहचान

हालांकि आरोपी की पहचान हो गई है. उसका नाम  संतोष कन्हैया लाल शर्मा जो की 44 साल का है. वह बंजारी पाड़ा दिंडोशी का निवासी है और पेशे से सैलून में बाल काटने का काम करता है.  घटना के तुरंत बाद युवती ने दिंडोशी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

दिंडोशी पुलिस ने 4 विशेष टीमों का गठन किया. दिन-रात एक कर 162 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. आखिरकार आरोपी की पहचान हुई और उसे संतोष नगर के एक सैलून से गिरफ्तार कर लिया गया. यह सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि युवती की बहादुरी और मुंबई पुलिस की तेज और संवेदनशील कार्रवाई की जीत है.

लेकिन इस घटना के बाद सवाल अब भी कायम है क्या हमारी बेटियां आज भी सुरक्षित हैं? लेकिन इस घटना ने यह भी दिखा दिया कि अगर हिम्मत हो, तो दरिंदगी को भी झुकाया जा सकता है.

MORE NEWS