Live TV
Search
Home > क्राइम > कौन है महिलाओं के ब्रेस्ट को टच करके भाग जाने वाला शख्स, किस मामले में अशोक खरात को भी छोड़ा पीछे

कौन है महिलाओं के ब्रेस्ट को टच करके भाग जाने वाला शख्स, किस मामले में अशोक खरात को भी छोड़ा पीछे

Mumbai Crime: आरे कॉलोनी का रहने वाला आरोपी मुनव्वर नासिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी जुड़ा है. आरोपी महिलाओं के ब्रेस्ट टच करके भाग जाता था.

Written By: JP YADAV
Last Updated: April 9, 2026 12:38:20 IST

Mobile Ads 1x1

Mumbai Crime: आपने कई किस्म के सनकी अपराधियों के बारे में सुना होगा, जो अपनी हरकतों और करतूतों से लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी चौंकाते रहे हैं. ताजा मामला देश की राजधानी मुंबई से जुड़ा है. मुंबई पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ऐसे सनकी और मानसिक रूप से विकृत शख्स को गिरफ्तार किया है जो महिलाओं के ब्रेस्ट को टच करने के बाद तेजी से भाग जाता था.  उसने एक-दो नहीं बल्कि सैकड़ों महिलाओं के साथ ऐसा किया है. इसका खुलासा उसने पुलिस की पूछताछ में किया. लोग इस विकृति की तुलना अशोक खरात से कर रहे हैं. आधिकारिक रूप से अशोक खरात ने झांसा देकर दर्जनों महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जबकि इस शख्स ने सैकड़ों महिलाओं के ब्रेस्ट को अचानक टच किया और कुछ ही देर में ओझल हो गया है.

कौन है आरोपी? 

पुलिस की शुरुआत पूछताछ में पता चला है कि आरोपी का नाम मुव्वर नासिर खान है. वह फिल्म सिटी में काम करता है. क्या काम करता है? पुलिस ने अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया है. आरोपी की उम्र भी  पता नहीं चल पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से विकृत या फिर सनकी है, वरना इस तरह की हरकत कौन करता है? मुंबई पुलिस की मानें तो वह राह चलती लड़कियों और महिलाओं से छेड़खानी करता था. वह खासतौर से महिलाओं के ब्रेस्ट को छूता था. इसके वह घटना स्थल से भाग जाता था.  मुव्वर नासिर खान के खिलाफ ऐसे एक या दो नहीं बल्कि दर्जनों मामले है. गिरफ्तार करने के बाद बांगुर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. इसके साथ ही उससे पूछताछ भी की जा रही है.  उसने कितनी महिलाओं के साथ यह गंदी हरकत की है? यह अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन अंदाज लगाया जा रहा है कि पीड़ितों की संख्या सैकड़ों में जा सकती है. कई महिलाओं ने तो इसकी शिकायत तक नहीं की है. 

पुलिस के अनुसार, आरे कॉलोनी का रहने वाले आरोपी मुनव्वर नासिर खान  को जेमिनी एसआरए बिल्डिंग मयूर नगर गिरफ्तार किया गया. फिल्म सिटी में स्टेज पर स्पॉट लाइटिंग का काम करता है. बांगुर नगर पुलिस ने बताया कि उसने लड़की को बैड चट करने के पहले भी एक युवती के साथ ऐसी ही वारदात की.  

30 मार्च को युवती को बनाया था अपना शिकार

इस पूरे मामले में बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी रविंद्र आव्हाड का कहना है कि 30 मार्च, 2026 की रात को साढ़े 9 बजे घर जा रही युवती के ब्रेस्ट को टच करके मुनव्वर नासिर खान फरार हो गया. उस दौरान युवती का परिवार भी साथ में था. पूरा मामला गोरेगांव कॉम्प्लेक्स के पास एक होटल का है. युवती अपने परिवार के साथ यहां पर खाना खाने आई थी. रात को साढ़े 9 बजे के आसपास वह खाना खाकर परिवार के साथ निकली ही थी कि कुछ दूरी पर एक शख्स बाइक पर रॉन्ग साइड से आया. युवती कुछ समझ पाती इस बीच वह शख्स उसके ब्रेस्ट पर हाथ लगाकर भाग गया. 

युवती ने कर लिया बाइक का नंबर नोट

युवती के साथ हुई हरकत के बाद परिवार ने उसका पीछा भी किया, लेकिन बाइक सवार तेजी से भाग गया. लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने उसकी बाइक का नंबर नोट कर लिया. इसके युवती ने परिवार के साथ बांगुर नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के लिए यह चुनौती की तरह था. ऐसे में पुलिस ने जांच की कड़ी में 29 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इस दौरान एक सीसीटीवी में यह शख्स नजर आया. इसके बाद  48 घंटे  के भीतर उसे आरे कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया. 

MORE NEWS