8
Mumbai Murder Case: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गोरेगांव इलाके में स्थित वनराई पुलिस स्टेशन में मामूली सी बात ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया. मसला सिर्फ एक कड़ाही मछली का था. शराब, शक और गुस्से के बीच दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही साथी को बेरहमी से मार डाला.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि न तो मृतक के पास कोई पहचान पत्र था और न ही आरोपियों के पास मोबाइल फोन. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि यह पूरा मामला क्या है.
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, मृतक अफसर (35) अपने दो दोस्तों सुरेश जो कि हरियाणा का रहने वाला और राजेश उर्फ नेपाली 23 फरवरी की सुबह मछली लेकर आया था. तीनों ने मिलकर मछली पकाने का फैसला किया. अफसर कढ़ाई में मछली पका रहा था और साथ-साथ शराब भी पी रहा था, जबकि सुरेश और राजेश पास ही बैठकर शराब पी रहे थे. कुछ देर बाद अफसर ज्यादा नशे में होने के कारण वहीं सो गया. इसी बीच एक अजीब घटना हुई और कड़ाही में रखी मछली को चूहे खा गए, जिसके बाद कड़ाही बिल्कुल खाली हो गई.
मामूली शक खूनी रंजिश में हुआ तबदील
जब सुरेश और राजेश खाने के लिए उठे तो उन्हें पूरी कड़ाही खाली मिली. दोनों दोस्तों को शक हुआ की उस अफसर ने पूरी मछली अकेली ही खा ली और फिर मजे से सो गया. बस इसी शक ने दोनों को गुस्से से भर दिया. आरोप है कि दोनों ने पहले अफसर को लात-घूंसों से बेरहमी से पीट और फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया. गंभीर चोटों के कारण अफसर मौके पर ही मर गया. जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए.
पुलिस ने कैसे सुलझाया केस?
मामले की जांच पुलिस के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं थी. मृतक और आरोपियों के पास न तो कोई मोबाइल था और न ही कोई पहचान पत्र. जिसके कारण पुलिस के पास शुरुआती सुराग कम थे. जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के इलाके में करीब 200 कचरा बीनने वालों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. मृतक की तस्वीर दिखाकर पहचान कराई गई.
जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हरियाणा के कैथल से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबल कर ली. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी राजेश पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.