<
Categories: क्राइम

आदिवासी युवक की हत्या से मचा हड़कंप, आरोपी में पुलिस कर्मी भी शामिल

Nandurbar Crime News: नंदुरबार में रात एक अज्ञात व्यक्ति ने जय वलवी नाम के एक आदिवासी युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी.

Nandurbar Tribal Youth Murder: नंदुरबार जिले में शनिवार की रात घटी एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया. जय वलवी नामक आदिवासी युवक पर एक अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल जय को तत्काल उपचार के लिए सूरत के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दो दिन बाद रात लगभग 8:30 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

CCTV में कैद हुई घटना

वारदात जिस दुकान के बाहर घटी, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना साफ-साफ कैद हो गई. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि जय वलवी पर चाकू से कई बार हमला किया गया और मौके पर खड़ा एक व्यक्ति पूरे घटनाक्रम को चुपचाप देखता रहा. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह व्यक्ति हमलावर का साथी था और वह पुलिस विभाग में कार्यरत है.

आदिवासी समुदाय का आक्रोश

इस घटना के बाद आदिवासी समुदाय में गहरा रोष फैल गया है. उनका कहना है कि नंदुरबार पुलिस को मामले की स्वतंत्र एसआईटी जांच करानी चाहिए और हमलावर के साथ मौजूद पुलिस कर्मी को तत्काल निलंबित कर उसके खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज करना चाहिए. समुदाय ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई में लापरवाही बरती गई तो वे सड़कों पर उतरकर तीव्र विरोध प्रदर्शन करेंगे.

पुलिस की कार्रवाई

इस पूरे मामले पर नंदुरबार के जिला पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्रवण दत्त ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने जिला वासियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जिनमें से एक पुलिस कर्मी भी शामिल है. आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस वारदात में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा चुका है. साथ ही शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वर्तमान में नंदुरबार की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, दुकानें बंद हैं और लोग इस घटना से आहत दिखाई दे रहे हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

CBSE पाठ्यक्रम पर सियासी घमासान, भाषा की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए शिक्षा नीति पर बड़े सवाल

CBSE Curriculum Controversy: एम.के. स्टालिन ने CBSE स्ट्रक्चर को हिंदी थोपने की रणनीति बताते हुए…

Last Updated: April 4, 2026 15:00:24 IST

UPI पिन डालने का झंझट खत्म, अब स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही होगी पेमेंट, कैसे काम करेगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…

Last Updated: April 4, 2026 14:47:15 IST

अब ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं आएगा OTP, सिम कार्ड से होगी आपकी पहचान, कैसे काम करेगी यह प्रक्रिया

RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…

Last Updated: April 4, 2026 14:44:08 IST

यूरोप का अनोखा देश, यहां मनुष्यों से ज्यादा है सूअरों की आबादी, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…

Last Updated: April 4, 2026 14:40:27 IST

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST