<
Categories: धर्म

Weekly Horoscope: मां दुर्गा की कृपा और ग्रहों का संयोग इस हफ्ते आपकी किस्मत में क्या लिख रहा है?

Weekly Rashifal 22-28 September 2025: नवरात्रि के शुभ समय में मां दुर्गा और ग्रहों की कृपा से जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, किसे करनी होगी मेहनत और चुनौतियों का सामना.

Navratri 2025 Rashifal: नवरात्रि की शुरुआत इस सप्ताह को बेहद खास बना रही है। मां दुर्गा (Maa Durga) के आशीर्वाद और ग्रहों की चाल हर राशि वालों के लिए नए अनुभव और मौके लेकर आ रहे हैं। कहीं लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे, तो कहीं नए रिश्ते और करियर की राह खुलेगी। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां पा सकते हैं, व्यापारी साझेदारी से फायदा उठा सकते हैं। वहीं स्टूडेंट्स और युवाओं के लिए यह समय मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला होगा। सेहत और पारिवारिक जीवन में संतुलन रखना सबसे जरूरी रहेगा। आइए जानते हैं, इस सप्ताह आपकी राशि के लिए क्या खास है और नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा से क्या मिलेगा आशीर्वाद।

मेष

मां दुर्गा के दर्शनों से हफ्ते की शुरुआत शुभ होगी। मां को लाल चुनरी या फूल चढ़ाएं। प्रमोशन और आर्थिक लाभ की संभावना है। व्यापारिक पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी। युवाओं को सोच-समझकर नए दोस्त बनाने चाहिए। घरेलू चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। एसिडिटी से बचने के लिए तरल चीजों का सेवन बढ़ाएं।

वृषभ

नवरात्रि की शुरुआत आपके लिए खुशियां लाएगी। मां को मिठाई का भोग लगाएं। ऑफिस के पेंडिंग काम निपटाएं। मेहनत से पीछे न हटें, बीच सप्ताह में कार्यभार बढ़ सकता है। व्यापार घाटे से निकलकर मुनाफे में आएगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। फिसलन वाली जगहों से सावधान रहें।

मिथुन

देवी को हरे वस्त्र अर्पित करें। आलस्य से बचें, वरना मेहनत बेकार जाएगी। क्रोध बढ़ सकता है, इसलिए संयम रखें। मीडिया और सरकारी कामों में अवसर मिलेंगे। छोटे-छोटे मुनाफे को जोड़कर निवेश करें। युवाओं को मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क

दुर्गा चालीसा का पाठ करें और मां को खीर का भोग लगाएं। वरिष्ठों का आशीर्वाद लेकर ही किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत करें। सरकारी नौकरी में शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस में अनुभवी लोगों से सलाह लें। युवाओं को कला और रचनात्मक कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। संतान का स्वास्थ्य संभालें और तैलीय भोजन से बचें।

सिंह

कलश स्थापना कर रोज मां को लाल फूल और सुनहरी चुनरी चढ़ाएं। कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें। नौकरी के इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। बॉस के साथ अनबन से बचें। व्यापार में नए संपर्क फायदेमंद होंगे। बच्चों के साथ समय बिताएं और फल-जूस का सेवन बढ़ाएं।

कन्या

मां का स्वागत धूमधाम से करें और दूर्वा की माला अर्पित करें। अहंकार और कठोर भाषा से बचें। कार्य न बनने पर निराश न हों। ऑफिस में बॉस की नजर आप पर होगी, गलतियां न करें। सिविल से जुड़े कारोबार में लाभ संभव है। युवाओं को विवादों से बचना होगा।

तुला

घर की महिलाओं का सम्मान करें और मां को चमकीले वस्त्र पहनाएं। अपनों से तालमेल रखें। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में अभी सिर्फ प्लानिंग करें। संपत्ति विवाद से बचें। बजट बनाकर चलें। स्वास्थ्य में यूरिन इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

देवी और हनुमान जी दोनों की पूजा करें। नौकरी तलाशने वालों के लिए यह सप्ताह कमजोर रह सकता है। खुदरा व्यापारियों को लाभ मिलेगा, लेकिन खाने-पीने के कारोबार में निराशा मिल सकती है। युवाओं को कानून से जुड़े विवादों से दूर रहना चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खानपान पौष्टिक रखें।

धनु

देवी की प्रतिमा घर में लाएं या भंडारा कराएं। खर्च और निवेश की सही योजना बनाएं। मेहनत के भरोसे ही लक्ष्य पाना संभव है। होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को फिलहाल निवेश टालना चाहिए। युवाओं को नकारात्मक विचारों से बचना होगा। बच्चों के खानपान पर ध्यान दें।

मकर

नवरात्रि में मंदिर जाकर मां के दर्शन करें और कढ़ाई वाले वस्त्र भेंट करें। सहयोगियों से रिश्ते सुधरेंगे। जरूरत से ज्यादा बातचीत से बचें। जरूरतमंद की मदद करें लेकिन उधार न दें। नौकरी बदलने का सही समय है। खुदरा व्यापारी देसी कंपनियों से जुड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें।

कुंभ

हर काम से पहले मां दुर्गा का ध्यान करें। भंडारा या चौकी करवाना शुभ रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों से टकराव न करें। बॉस का सहयोग मिलेगा। कारोबार में बदलाव की अभी योजना बनाएं। विद्यार्थी पुराने चैप्टर दोहराएं। परिवार और अपनों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रखें।

मीन

मां को मेवे का भोग लगाएं और कन्याओं को भोजन कराएं। नौकरीपेशा लोग आत्मविश्वास के साथ मीटिंग करें। व्यापार में शुरुआती नुकसान होगा, लेकिन सप्ताह अंत में मुनाफा मिलेगा। युवाओं को फिटनेस और ज्ञान दोनों पर ध्यान देना होगा। मामा पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। अस्थमा के मरीज सावधान रहें।

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST