<
Categories: क्राइम

मां की ममता शर्मसार! मराठी ना बोल पाने की वजह से 6 साल की मासूम बेटी के साथ किया ऐसा काम, सुन कांप उठेगा कलेजा

Navi Mumbai Crime News: बेटी मराठी में बात नहीं कर सकती थी, इसलिए मां ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है. इस मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार किया है.

Mother Killed Six Year Old Daughter: महाराष्ट्र के नवी मुंबई के कलम्बोली में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मां की ममता को ही शर्मसार कर दिया. बेटी को हिंदी बोलने की मां ने इतनी बड़ी सजा दे दी, जिसे सुनने के बाद आपका कलेजा भी कांप उठेगा. जी हां, सही सुना आपने एक मां ने अपनी ही छह साल की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. जब पुलिस ने पूछताछ में पूछा तो आरोपी मां ने मौत की झूठी कहानी बना दी.

क्या था पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई में कलंबोली सेक्टर-1 स्थित गुरुसंकल्प हाउसिंग सोसायटी में वर्ष 2017 में विवाह के बाद 2019 में उन्हें एक बेटी हुई. हालांकि, छह साल की इस बच्ची को बचपन से ही बोलने में परेशानी थी. वह मराठी के बजाय अधिकतर हिंदी में बोलती थी, जिससे मां लगातार नाराज रहती थी. “मुझे ऐसी बच्ची नहीं चाहिए, वह ठीक से बोलती नहीं,” ऐसा वह कई बार अपने पति से कहती थी, यह बात जांच में सामने आई है. पति ने उसे समझाने का प्रयास भी किया था.
आखिरकार 23 दिसंबर की रात मां ने बच्ची की हत्या करने का निश्चय किया. उसी दिन नानी बच्ची से मिलने के लिए घर आई थीं, लेकिन उनकी और बच्ची की मुलाकात नहीं हो सकी. कुछ समय बाद जब पति घर लौटा तो बच्ची के न जागने पर सभी उसे तुरंत अस्पताल ले गए. वहां शुरुआत में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की कहानी बनाई गई. लेकिन कलंबोली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कोते को मौत संदिग्ध लगी, जिसके चलते उन्होंने पोस्टमार्टम की विशेष मांग की.

प्राथमिक रिपोर्ट में क्या सामने आया?

प्राथमिक रिपोर्ट में श्वसन मार्ग अवरुद्ध होने के संकेत मिले. इसके बाद माता-पिता से कड़ी पूछताछ की गई. करीब छह घंटे की पूछताछ के बाद आखिरकार मां ने ही बच्ची की गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल कर ली. इस मामले में पुलिस ने आरोपी माँ को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है. साथ ही जांच में यह भी सामने आया है कि महिला का इलाज मनोचिकित्सक के पास चल रहा था. मामले में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला बेटे की चाह रखती थी, लेकिन बेटी होने के कारण वह पहले से ही मानसिक रूप से परेशान थी.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST