Farman Khan Monalisa Marriage Controversy : 2026 की शुरुआत में सोशल मीडिया पर प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के दौरान ‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ के नाम से चर्चित हुईं मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी को लेकर नया ट्विस्ट आ गया है. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की ताजा जांच रिपोर्ट में मोनालिसा नाबालिग पाया गया. ऐसे में कथित पति फरमान खान की गिरफ्तार भी हो सकती है. इस बीच इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.
मस्जिद से ज्यादा मंदिर जाता था फरमान
फरमान खान के पड़ोसी और करीबी राहुल तोमर यह दावा करके सनसनी फैला दी है कि फरमान असल में मुस्लिम है ही नहीं, बल्कि वह तो हिंदू ‘जाट’ परिवार से ताल्लुक रखता है. राहुल का कहना है कि वह हमारे भाई हैं और एक ही पूर्वज की संतान हैं. राहुल ने एक और चौंकाने वाली बात भी बताई कि वह कुछ साल पहले तो मस्जिद से ज्यादा मंदिर जाता था.
ऐसे में सवाल यह भी है कि अगर फरमान मुस्लिम है तो उसने मोनालिसा से मंदिर में ही शादी क्यों की? इस पूरे प्रकरण में एक और खुलासा यह भी हुआ है कि अगर मंदिर में फरमान और मोनालिसा ने मंदिर में शादी की भी तो फिर दोबारा अपने धर्म के अनुसार निकाह क्यों नहीं किया? कई कई सारे सवाल हैं जो फरमान को लेकर उठ रहे हैं.
यहां पर बता दें कि NCST की जांच में पति फरमान खान को लेकर और उनकी जाति को लेकर भी बड़े खुलासे के बाद उसे जेल भी हो सकती है. पहली बात यह है कि यह शादी अवैध करार दी जा सकती है. कपल की शादी को रद्द करने के साथ ही कथित पति फरमान को गिरफ्तार भी किया जा सा सकता है. जांच के बाद सामने आया है कि मोनालिसा शादी के समय 16 साल और 2 महीने की थी.
ऐसे में नाबालिग लड़की से शादी करने को लेकर फरमान को जेल भी हो सकती है. इसके अलावा फरमान खान पर अपरहण और बाल-विवाह के भी गंभीर आरोप लगे हैं.पता चला है कि मध्य प्रदेश के महेश्वर से लेकर केरल तक के दस्तावेजों को खंगाला तो मोनालिसा और फरमान खान की शादी को लेकर कई चौंकाने वाले राज़ सामने आए. महेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड के मुताबिक, मोनालिसा की जन्मतिथि 30 दिसंबर 2009 दर्ज है.