UP News: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-84 स्थित मदरसन कंपनी के सामने कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. हालात उस समय बेकाबू हो गए जब कर्मचारी उग्र प्रदर्शन पर उतर आए. इस दौरान कर्मचारियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की. इसके साथ ही कई वाहनों में आग भी लगी दी और कुछ क्षतिग्रस्त हो गए. गुस्साए श्रमिकों ने ना सिर्फ जमकर उत्पात मचाया बल्कि पथराव के साथ आगजनी की. प्रदर्शन के दौरान कई चार पहिया वाहनों में आग लगने के चलते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना पर पहुंची नोएडा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया. पुलिस अब सीसीटीवी की मदद से उपद्रव करने वालों की पहचान कर रही है.
फेस मास्क और चेहरा छिपाकर किया प्रदर्शन
मदरसन कंपनी के सामने कर्मचारियों के प्रदर्शन का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि किसी तरह एक कार से धुआं उठ रहा है.इसके अलावा वीडियों में साफ-साफ देखा सकता है कि कैसे मुंह पर रुमाल बांधकर और फेस मास्क लगाकर प्रदर्शन किया.
कर्मचारियों ने किए रोड जाम
यहां पर बता दें कि दिल्ली से सटे नोएडा में एक जगह नहीं बल्कि अलग-अलग इंडस्ट्रियल इलाकों में कर्मचारियों का प्रदर्शन चल रहा है. ज्यादातर कंपनी कर्मचारी सैलरी को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं. इसी कड़ी में मदरसन कंपनी के कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन किया. उग्र कर्मचारियों ने कई इलाकों में रोड जाम कर दिया है.
#WATCH महाराष्ट्र: लोकप्रिय संगीतकार ए.आर. रहमान मशहूर सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई में उनके घर पहुंचे।
कल मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। pic.twitter.com/jBsjDnLy6Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2026
हालात काबू करने के लिए छोड़े गए आंसू गैस के गोले
नोएडा फेज 2 में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया है. बताया जा रहा है कि हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने लड़े. बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन कई दिनों से चल रहा था, लेकिन मैनेजमेंट की ओर से कोई जवाब नहीं आ रहा है.