Odisha Crime: ओडिशा के जाजपुर जिले में 32 वर्षीय महिला को एक परिचित ने धोखे से अपने घर बुलाया और वहां अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने फोन कर कहा कि तुम्हारे पति की तबीयत खराब है.
कालकाजी मंदिर के दर्शन के लिए गई किशोरी के साथ दुष्कर्म
Odisha: ओडिशा के जाजपुर जिले के चंडीखोल इलाके में एक महिला के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. एक समाचार एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
इस पूरे मामले पर ओडिशा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों में से एक पीड़िता का परिचित था और उसने महिला को यह कहकर बुलाया था कि उसके पति की तबीयत ठीक नहीं है. पति के बारे में सुनकर महिला मंगलवार शाम करीब 7 बजे बस से चंडीखोल पहुंची, जहां उसके साथ ये हादसा हुआ.
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पहले महिला को फोन पर झूठ बोलकर चंडीखोल बुलाया. अपने पति की तबियत का सुनकर जब महिला चंडीखोल पहुंची तो आरोपी महिला को एक सुनसान बंगले में ले गए. कुछ देर के बाद आरोपी का एक दोस्त भी वहां पहुंच गया. आरोप है कि दोनों ने शराब पी और फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद महिला ने बुधवार रात कलिंगनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और आरोपियों का पता लगाने के लिए बडाचना और जेनापुर इलाके में छापेमारी की. जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे मामले पर कलिंगनगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुप्रसन्न मल्लिक का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया.
पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस बीच, पीड़िता का सुकिंदा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में इलाज चल रहा है. इसके अलावा, पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है.
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…