Live
Search
Home > क्राइम > शादी करके लौट रही दुल्हन का अपहरण, मुंह ताकते रह गया दूल्हा; पूर्व प्रेमी ने दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम

शादी करके लौट रही दुल्हन का अपहरण, मुंह ताकते रह गया दूल्हा; पूर्व प्रेमी ने दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम

Odisha News: ओडिशा के सुबर्णपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आ रही है. जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. दरअसल पूरा मामला यह है कि शादी के तुरंत बाद लौट रही नवविवाहिता का उसके कथित पूर्व प्रेमी ने बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया. पुलिस ने दूल्हे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 22, 2026 16:53:50 IST

Mobile Ads 1x1

Odisha Crime News: ओडिशा के सुबर्णपुर जिले में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके को हिलाकर रख दिया है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि शादी के तुरंत बाद घर लौट रही एक नवविवाहिता को उसके कथित पूर्व प्रेमी ने बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया. यह घटना तरभा क्षेत्र के पास हुई, जब दूल्हा-दुल्हन शादी की रस्में पूरी कर अपने घर जा रहे थे. जानकारी के अनुसार, रश्मि नाम की युवती ने बलांगीर जिले के बनपाली गांव निवासी रिंकू पटेल से वैदिक रीति रिवाज से शादी की थी.

शादी समारोह बौद्ध जिले के कंटामाल क्षेत्र में संपन्न हुआ. विवाह के बाद दोनों कार से बलांगीर स्थित रिंकू के घर लौट रहे थे. रास्ते में जब उनकी गाड़ी तरभा के पास पहुंची, तभी कुछ युवकों ने अचानक उनकी कार को रोक लिया.

पूर्व प्रेमी ने दुल्हन को किया अगवा

सूत्रों के मुताबिक, इन युवकों की अगुवाई रश्मि के पूर्व प्रेमी कर रहा था. आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले गाड़ी को घेरा और फिर बंदूक दिखाकर दूल्हे को डराया धमकाया. इसके बाद वे जबरन रश्मि को कार से उतारकर अपने साथ ले गए. हैरत की बात यहा है कि यह पूरी घटना दिन के उजाले में हुई, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है. घटना के तुरंत बाद दूल्हे रिंकू पटेल ने नजदीकी थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

बॉयफ्रेंड ने पहले हैवानों की तरह पीटा, फिर लड़की के प्राइवेट पार्ट्स में सैनिटाइजर डालकर लगाई आग; न्यूड वीडियो भी बनाया

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की पहचान करने, उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देने और महिला को सुरक्षित बरामद करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है. पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसमें कथित प्रेम प्रसंग का एंगल भी शामिल है. आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल रश्मि का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है. 

शर्मनाक! ओडिशा में सातवीं की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न, 5 स्कूल कर्मचारी POCSO के तहत हिरासत में

MORE NEWS

Home > क्राइम > शादी करके लौट रही दुल्हन का अपहरण, मुंह ताकते रह गया दूल्हा; पूर्व प्रेमी ने दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 22, 2026 16:53:50 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS