Live
Search
Home > क्राइम > Titlagarh Firing: मासूम बच्चों के बीच सरेआम फायरिंग! रामनवमी जुलुस में विधायक की ‘दबंगई’, वीडियो देख भड़के लोग

Titlagarh Firing: मासूम बच्चों के बीच सरेआम फायरिंग! रामनवमी जुलुस में विधायक की ‘दबंगई’, वीडियो देख भड़के लोग

टिटलागढ़ में रामनवमी की खुशियों के बीच अचानक चली गोली! मासूम बच्चों के बीच विधायक नबीन जैन की सरेआम फायरिंग देख दंग रह गए लोग. देखें झकझोर देने वाला वायरल वीडियो.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-03-28 20:17:30

Mobile Ads 1x1

Odisa Titlagarh Firing News: ओडिशा के टिटलागढ़ में रामनवमी के धार्मिक जुलूस के दौरान हुई एक विवादित घटना ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. शहर में निकाली गई भव्य आध्यात्मिक शोभायात्रा के बीच विधायक द्वारा कथित रूप से सार्वजनिक रूप से हवाई फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का केंद्र बन गया है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और पुलिस की भूमिका को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, रामनवमी के पावन अवसर पर टिटलागढ़ शहर के ठेकेदारपाड़ा स्थित राधाकृष्ण मंदिर से एक विशाल धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई थी. इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे. छोटे-छोटे बच्चे भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान के वेश में सजे हुए एक सुसज्जित रथ पर विराजमान थे. भक्ति गीतों, जय श्रीराम के नारों और डीजे की धुनों के बीच पूरा शहर उत्साह और श्रद्धा में डूबा हुआ था.

वीडियो में दिखा विधायक का खतरनाक अंदाज 

इसी दौरान एक चौक के पास एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक नबीन कुमार जैन जुलूस में शामिल होने के बाद  हथियार से हवा में फायरिंग कर रहे हैं. इतना ही नहीं, फायरिंग के बाद वे फिल्मी अंदाज में हथियार को कमर में खोंसते भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि विधायक के साथ मौजूद अंगरक्षक फायरिंग के दौरान उनके हाथ को ऊपर की ओर संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस पूरे घटनाक्रम ने आम लोगों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी हैरानी पैदा कर दी है.

लोगों ने उठाए गंभीर सवाल 

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतनी भीड़भाड़ और धार्मिक माहौल के बीच हथियार का इस तरह उपयोग कैसे होने दिया गया? इससे भी अहम बात यह है कि घटनास्थल पर पुलिस बल की मौजूदगी था या नहीं यदि था तो किसी ने विधायक नबीन जैन को रोकने की कोशिश क्यों नहीं की? अगर उस दौरान कोई अप्रिय घटना हो जाती, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता यह सवाल अब लोगों की जुबान पर है. फिलहाल इस पूरे मामले पर विधायक नबीन कुमार जैन ना प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट और आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

MORE NEWS