<
Categories: क्राइम

Rohtas woman murder: पहले प्यार, फिर शादी और अब मौत…जंगल के कुएं में बोरे में मिला नाबालिग का शव, पति समेत दो गिरफ्तार

Rohtas woman murder: बिहार के रोहतास में प्रेम विवाह के करीब दो महीने बाद 16 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी का शव डूमरखोह जंगल के एक कुएं से बोरे में बंद मिला. पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी की शादी करीब दो महीने पहले 20 वर्षीय पिंकू बिंद से हुई थी. मामले में पुलिस ने पति पिंकू और धनजी पासी को गिरफ्तार किया है. युवती की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है और पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तथा पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.

Rohtas woman murder: बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. बड्डी थाना क्षेत्र के डूमरखोह जंगल में एक कुएं से बोरे में बंद युवती का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान बिक्रमगंज के मानी गांव निवासी मंटु राम की बेटी लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मी नाबालिग थी और करीब दो महीने पहले उसने बड्डी निवासी 20 वर्षीय पिंकू बिंद से प्रेम विवाह किया था. मामले में पुलिस ने उसके पति पिंकू बिंद समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

दो महीने पहले हुई थी प्रेम शादी

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब दो महीने पहले 16 वर्षीय लक्ष्मी की मुलाकात बड्डी निवासी पिंकू बिंद से हुई थी. बताया जाता है कि लक्ष्मी कुछ समय पहले बड्डी में अपनी मौसी के यहां आई थी. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और बाद में दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद लक्ष्मी बड्डी इलाके में रहने लगी थी. पुलिस के मुताबिक, इसके बाद वह पिंकू के साथ डूमरखोह जंगल इलाके में रह रही थी. इसी दौरान उसकी मौत हो गई.

कुएं में बोरे से बरामद हुआ शव

डूमरखोह जंगल में ग्रामीणों को जब कुएं में शव होने की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद बड्डी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया. शव बोरे में बंद था और काफी क्षत विक्षत अवस्था में मिला. शव की हालत को देखते हुए पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि शव को फोरेंसिक जांच के लिए पीएमसीएच भेजे जाने की बात सामने आई है.

पति समेत दो लोग गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने लक्ष्मी के पति पिंकू बिंद और धनजी पासी को गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लक्ष्मी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसकी मौत के बाद शव को बोरे में बंद करके कुएं तक कैसे पहुंचाया गया. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि इस घटना में और कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं. लक्ष्मी की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस हत्या के कारणों और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि युवती की मौत कब और कहां हुई थी और उसके शव को डूमरखोह जंगल के कुएं तक कौन लेकर गया.

कार्रवाई कर दो लोगों को पकड़ा

रोहतास के एसपी मिस्टर राज ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके अनुसार, मामले की छानबीन जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की जांच बढ़ाएगी.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

. दिल्ली के नजफगढ़ में फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 25 दमकल गाड़ियां मौके पर

Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…

Last Updated: November 8, 2026 21:16:54 IST

Love Rashifal 09 November 2026: सिंगल को प्रपोज करेगा लव पार्टनर, शादी के लिए कौन बोलेगा ‘हां’ पढ़िये सभी 12 राशियों की लव लाइफ का हाल

Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…

Last Updated: November 8, 2026 20:33:10 IST

Caught on CCTV: जगदलपुर में महिलाओं की धूम-3 ने मचाया बवाल, दुकानदार बातों में फंसाया, फिर 1 करोड़ 74 लाख का सोना लेकर हुईं फरार

Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…

Last Updated: November 8, 2026 18:26:43 IST

UP Crime: प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी बहन, भाइयों ने घोंटा गला; हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव के साथ किया ऐसा काम; देख पुलिस भी दंग

UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…

Last Updated: November 8, 2026 17:29:29 IST

Kanpur House Roof Collapse: कानपुर में बड़ा हादसा: मकान की छत गिरने से 21 दिन के नवजात समेत परिवार के 3 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…

Last Updated: November 8, 2026 17:17:31 IST

Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: PM मोदी से लेकर पवन सिंह और सोनू सूद तक, अनंत सिंह की बेटी की शादी में कौन-कौन होगा शामिल?

Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…

Last Updated: November 8, 2026 15:16:51 IST