<
Categories: क्राइम

ताऊ की बेची जमीन पर भतीजे की जान गई, इस खूनी संघर्ष का मामला जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Sonipat Murder Case: सोनीपत में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. शक्ति सिंह करीब 2 महीने पहले करनाल जेल से जमानत पर बाहर आया था.

Sonipat Crime News: हरियाणा के सोनीपत जिले के राजपुर गांव में रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां 30 वर्षीय युवक शक्ति सिंह की लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. बताया जा रहा है कि इस हत्या की जड़ें एक पुराने प्लॉट विवाद से जुड़ी हुई थीं.

क्या हैं पूरा मामला?

करीब तीन साल पहले शक्ति के ताऊ रमेश ने गांव के नंबरदार विजेंद्र को एक प्लॉट बेचा था. तभी से यह जमीन विवाद का कारण बनी हुई थी. शक्ति सिंह इस प्लॉट को खाली करवाना चाहता था और इसी बात को लेकर उसका विजेंद्र से लगातार तनातनी बनी रहती थी.
रविवार रात शराब के नशे में शक्ति सिंह विजेंद्र के घर पहुंच गया. यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला बढ़ते-बढ़ते खूनी झड़प में बदल गया. आरोप है कि विजेंद्र और उसके साथियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से शक्ति पर हमला कर दिया. बुरी तरह घायल शक्ति सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया. एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि प्राथमिक जांच में प्लॉट विवाद ही हत्या का मुख्य कारण सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

शक्ति का आपराधिक अतीत

शक्ति सिंह का नाम पहले से ही अपराध की दुनिया से जुड़ा हुआ था। कुंडली थाने में उसके खिलाफ लूट और हत्या समेत 10 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. करीब दो महीने पहले ही वह करनाल जेल से जमानत पर बाहर आया था. उसका बड़ा भाई पवित्र भी इस समय जेल में बंद है और उस पर भी कई मामले दर्ज हैं. ग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाई अक्सर मिलकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे. हत्या से महज चार दिन पहले ही शक्ति के पिता का श्राद्ध हुआ था. परिवार में उसकी मां, विवाहित बहन, भाभी और भतीजा है.  शक्ति अविवाहित था और जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अक्सर गांव से बाहर ही रहता था.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST