Live
Search
Home > क्राइम > Odisha: महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में हेडमास्टर की पिटाई, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, रसोइया से भी था संबंध!

Odisha: महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में हेडमास्टर की पिटाई, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, रसोइया से भी था संबंध!

Odisha Crime News: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में लोगों ने एक स्कूल के हेडमास्टर की जमकर पिटाई कर दी. साथ ही आरोप लगाया हेडमास्टर गांव की कई महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश करते थे. इसके अलावा ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हेडमास्टर का आवासीय स्कूल की रसोइया महिला के साथ अवैध संबंध था.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: March 9, 2026 19:22:17 IST

Mobile Ads 1x1

Odisha News: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक आवासीय स्कूल के हेडमास्टर को ग्रामीणों ने कथित तौर पर पीटकर पूरे गांव में घुमाया. इस घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा. जानकारी के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब गांव के लोगों ने आवासीय स्कूल के हेडमास्टर, जिनकी पहचान राय के रूप में हुई है, पर गांव की महिलाओं के साथ गलत व्यवहार और यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए. आरोप है कि हेडमास्टर पर लंबे समय से गांव की महिलाओं के प्रति अनुचित हरकतें करने की शिकायतें सामने आ रही थीं. इसी बात को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा.

बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने हेडमास्टर को पकड़कर पहले उनसे इन आरोपों को लेकर जवाब मांगा. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल थीं. आरोप है कि इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने हेडमास्टर की पिटाई कर दी. इतना ही नहीं, भीड़ ने उन्हें जूतों की माला पहनाई और कथित तौर पर गांव में घुमाया.

ग्रामीणों ने हेडमास्टर को पूरे गांव में घुमाया

यह सब कुछ गांव में बनी एक तथाकथित ‘कंगारू कोर्ट’ यानी गैरकानूनी पंचायत के फैसले के बाद किया गया. इसी फैसले के आधार पर ग्रामीणों ने हेडमास्टर को पूरे गांव में घुमाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया.

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने किसी तरह भीड़ से हेडमास्टर को छुड़ाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. इसके बाद हेडमास्टर की ओर से इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हेडमास्टर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों को बाद में स्थानीय अदालत में पेश किया गया.

दूसरी ओर, गांव के लोगों का कहना है कि हेडमास्टर के खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, वे गंभीर हैं. ग्रामीणों का दावा है कि हेडमास्टर गांव की कई महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश करते थे. इसके अलावा ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हेडमास्टर का आवासीय स्कूल की रसोइया महिला के साथ अवैध संबंध था.

पति और बच्चों को छोड़ने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि हेडमास्टर ने कथित तौर पर उस महिला पर अपने पति और तीन बच्चों को छोड़ने के लिए दबाव बनाया था. इतना ही नहीं, यह भी आरोप लगाया गया कि हेडमास्टर ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी.

हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है. फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है. जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी.

MORE NEWS