<
Categories: क्राइम

Supreme Court: 4 साल की मासूम से दरिंदगी पर SC सख्त; पुलिस पर गिरी गाज, डॉक्टर और CWC भी जांच के घेरे में

4 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का गुस्सा फूट पड़ा. पुलिस की संवेदनहीनता और बदली गई मेडिकल रिपोर्ट ने CJI को हैरान कर दिया। आखिर क्यों...

इस बार प्रशासन ने वाकई लापरवाही की पराकाष्ठा को ही पार कर दिया है. गुरुग्राम में एक 4 साल की बच्ची के साथ हुए कथित यौन शोषण के मामले में मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने जांच में बरती गई भारी लापरवाही और अधिकारियों के संवेदनहीन रवैये को देखते हुए कई सख्त निर्देश भी जारी किए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर और जांच से जुड़े अन्य पुलिस अधिकारियों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है. कोर्ट ने उनसे पूछा है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए?

पुलिस पर आरोप क्या है

दरअसल पुलिस ने इस गंभीर अपराध को POCSO कानून की धारा 6 (गंभीर यौन हमला/दुष्कर्म) से घटाकर धारा 9 (गंभीर यौन उत्पीड़न) कर दिया था जिससे अपराधी को फायदा मिल सकता था. साथ ही कोर्ट ने बाल कल्याण समिति CWC के सदस्यों को भी नोटिस दिया है कि उन्हें पद से क्यों न हटाया जाए. कोर्ट ने कहा कि उन्होंने पीड़ित बच्ची के साथ बहुत ही संवेदनहीन व्यवहार किया. बच्ची के घर जाने के बजाय उन्होंने माता-पिता को ऑफिस बुलाया. यही नहीं गुरुग्राम के मैक्स अस्पताल की डॉ. बबिता जैन को भी नोटिस जारी किया गया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने बच्ची की मेडिकल जांच रिपोर्ट के तथ्यों में बदलाव किया है.

कोर्ट ने कहा यह संवेदनहीनता की हद है

सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रशासन को जमकर फटकार लगाई है कोर्ट ने कहा,’अगर राज्य सरकार के मन में कानून के प्रति थोड़ा भी सम्मान है, तो इन पुलिस अधिकारियों का तुरंत तबादला होना चाहिए. क्या इन अधिकारियों ने कभी कानून की किताब पढ़ी भी है?’ कोर्ट ने नोट किया कि इन अधिकारियों के व्यवहार की वजह से मासूम बच्ची को बार-बार मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है. कोर्ट ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि जिस अधिकारी ने बच्ची के घर जाकर सुध ली, उस पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लगा दिए गए.

अब आगे क्या होगा?

अंधेरगर्दी को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत SIT के गठन का आदेश दिया है. गुरुग्राम पुलिस और कमिश्नर को जांच से पूरी तरह हटा दिया गया है. अब तीन वरिष्ठ महिला IPS अधिकारियों की SIT इस मामले की जांच करेगी. कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इस मामले की सुनवाई अब गुरुग्राम के POCSO कोर्ट की एक वरिष्ठ महिला न्यायिक अधिकारी द्वारा की जाएगी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST