Virat Kohli 15000 ODI Run: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के ख़िलाफ तिरुवनंतपुरम वनडे में अलज़ारी जोसेफ़ की गेंद पर चौका जड़कर इतिहास रच दिया है. वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने वाले वह सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
Virat Kohli 15000 ODI Runs: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के ख़िलाफ वनडे सीरीज के पहले ही मुक़ाबले में इतिहास रच दिया. पुरुष वनडे क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ कोहली ने अलज़ारी जोसेफ़ की गेंद पर शानदार चौका जड़कर अपने 15,000 वनडे रन पूरे कर लिए. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ वह महान सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.
314 वनडे मैचों की 302 पारियों में 14,941 रन बनाकर मैदान पर उतरे कोहली को इस मील के पत्थर तक पहुँचने के लिए केवल 59 रनों की दरकार थी.
आपको बता दें की वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने 40 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी. उन्होंने सिक्स के साथ इस अर्धशतक को पूरा किया. इस मैच में 59 रन बनाते ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 15,000 रन पूरे कर लिए. कोहली वनडे में 15,000 रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि 315 वनडे मैचों की 303 पारियों में हासिल की. इस सूची में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं; उन्होंने 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 18,426 रन बनाए थे. कुमार संगकारा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि रिकी पोंटिंग चौथे और सनथ जयसूर्या पांचवें स्थान पर हैं.
विराट ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के ख़िलाफ़ अपना वनडे डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने वनडे फ़ॉर्मेट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसमें अब तक 80 अर्धशतक और 54 शतक शामिल हैं. कोहली फिलहाल केवल वनडे फ़ॉर्मेट खेलते हैं और उनका लक्ष्य अगले साल का विश्व कप है.
| आँकड़ा | सचिन तेंदुलकर | विराट कोहली |
| उम्र | 34 वर्ष 66 दिन | 37 वर्ष 326 दिन |
| पारियाँ | 377 | 303 |
| सामना की गई गें | 17,528 | 15,950 |
| डेब्यू से दिन | 6,402 | 6,614 |
Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…
Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…
Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…
UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…
Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…
Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…