<
Categories: क्राइम

बर्बरता की हदें पार! पहले कुत्ते को मारा फिर आंखों के साथ किया ये काम…

Thane Crime News: ठाणे (Thane)  में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसमें युवक ने बर्बरता की सारी हदें पार कर कुत्ते को बेरहमी से मार डाला.

Thane dog killing viral video: महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) जिले के मुंब्रा से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान और गुस्से से भर दिया है। मंगलवार शाम को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया, जिसमें एक युवक की हैवानियत साफ दिखाई देती है. सड़क पर मौजूद एक निर्दोष कुत्ते की हत्या करने के बाद आरोपी उसकी आंख निकालकर उससे गोटियां खेलने लगा. यह नजारा देख हर कोई सन्न रह गया.

कैसे हुआ पूरा मामला?

मामले की शुरुआत मंगलवार शाम को हुई, जब आरोपी युवक सड़क पर घूम रहे एक कुत्ते पर अचानक हमला करने लगा. हमले के दौरान कुत्ता मौके पर ही मर गया. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. आरोपी ने मृत कुत्ते की एक आंख बेरहमी से निकाल ली और उसे हाथ में लेकर खेलने लगा. यही नहीं, वह सड़क किनारे खुलेआम उस आंख से गोटियों की तरह खेलता दिखाई दिया.

वीडियो हुआ वायरल

घटना का पूरा दृश्य वहां मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी कुत्ते के शव के पास बैठा है और उसकी आंख से खेल रहा है. यह नजारा देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और जगह-जगह आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी.

युवक पर हुआ मामला दर्ज

जैसे ही मामला सामने आया, पशु कल्याण से जुड़े संगठन भी सक्रिय हो गए. उन्होंने इस क्रूरता को लेकर तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. मुंब्रा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह घटना लोगों की संवेदनाओं को गहराई से झकझोर गई है. सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद यूजर्स आक्रोशित हैं और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

‘चोरों के सरदार’ कमेंट पर राहुल गांधी को राहत नहीं! बॉम्बे हाई कोर्ट ने की मानहानि का मुकदमा रद्द करने की याचिका खारिज

राहुल गांधी की कानूनी टीम ने तर्क दिया था कि टिप्पणियों में भाजपा या किसी…

Last Updated: September 8, 2026 15:12:22 IST

Diwali Train Booking 2026: दिवाली पर घर जाने की तैयारी? 6 सितंबर से शुरू हुई ट्रेन टिकट बुकिंग, देखें स्पेशल ट्रेनें

Diwali Train Booking 2026: इस साल दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी. घर जाने वाले…

Last Updated: September 8, 2026 15:11:19 IST

iphone 18 Launch Date in India: भारत में कब और कहां देखें  Apple के Surprise and Shine 2026 इवेंट? कंपनी दे सकता है बड़ा सरप्राइज

iphone 18 Launch Date in India: इस इवेंट में सबसे बड़ा अट्रैक्शन Apple का पहला…

Last Updated: September 8, 2026 15:07:47 IST

हिंदू समूह के दौरे पर महिला कर्मचारियों को किया गया बाहर, फ्रांस में मचा बवाल, एफिल टावर अस्थायी रूप से बंद

हिंदू समूह बीएपीएस की निजी यात्रा के दौरान महिला कर्मचारियों को नजरों से ओझल होने…

Last Updated: September 8, 2026 14:58:49 IST

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, ऊपर से सांपों का आतंक; 81 मरीज अस्पताल पहुंचे और 9 की मौत

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ के बीच सांप काटने के मामले तेजी से बढ़े हैं.…

Last Updated: September 8, 2026 14:17:58 IST