Uttarakhand News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में 24 साल गर्भवती महिला को इलाज के लिए कई अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े. समय पर इलाज नहीं मिलने के बाद महिला और उसके गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की मौत हो गई.
दो प्रेमी...लाश की पेट में किसका था बच्चा, सोलह श्रृंगार कर मरी महिला; कौन है कातिल?
Uttarakhand News: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. अल्मोड़ा के सल्ट ब्लॉक के इनोलू गांव की 24 साल की निशा और उनके गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण यह दुखद घटना हुई.
जानकारी के मुताबिक, निशा को अचानक सांस लेने में गंभीर परेशानी हुई. परिवार उन्हें इलाज के लिए रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचा. वहां पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया. इसके बाद परिवार निशा को लेकर हल्द्वानी और काशीपुर के कई सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंचा. परिवार के मुताबिक, उन्हें कई जगह इलाज के लिए परेशान होना पड़ा और सही समय पर इलाज नहीं मिल सका.
काफी कोशिशों के बाद परिजन निशा को काशीपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई. इलाज के दौरान निशा ने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए उनके गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों को बाहर निकाला. बताया गया कि एक बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे बच्चे ने भी कुछ घंटों बाद दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘वो फेम के लिए…’ काजी तौकीर की मुरीद हुईं हिना खान, जमकर की तारीफ
निशा के ससुर राजू टम्टा ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि अगर बहू को समय पर सही इलाज मिल जाता तो शायद तीनों की जान बचाई जा सकती थी. उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और अस्पतालों में इलाज के लिए होने वाली परेशानी पर नाराजगी जताई. इस घटना ने एक बार फिर उत्तराखंड के दूरदराज इलाकों में बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की जरूरत को सामने ला दिया है.
ये भी पढ़ें: ‘फरहाना भट्ट या अविनाश मिश्रा…’ कौन जीतेगा KKK15? रोहित शेट्टी ने दिया हैरान करने वाला जवाब
Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…
Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…
काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…
Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…
Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…