Varsha Turkar murder case: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बोंडरानी जंगल में पुणे एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस में कार्यरत वर्षा तुरकर की हत्या के मामले में पुलिस ने साजिश का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, नितेश अग्रवाल की पत्नी मोना अग्रवाल ने पति और वर्षा के कथित प्रेम संबंधों से नाराज होकर हत्या की योजना बनाई थी. आरोप है कि इसके लिए 13 लाख रुपये की सुपारी दी गई और कार की जीपीएस लोकेशन के जरिए वर्षा तक पहुंचा गया. पुलिस ने मोना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है.
वर्षा तुरकर हत्याकांड में पत्नी समेत चार गिरफ्तार
Varsha Turkar murder case: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बोंडरानी जंगल में एयरलाइन कर्मचारी वर्षा तुरकर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंधों से जुड़ी रंजिश थी. आरोप है कि गोंदिया के नितेश अग्रवाल की पत्नी मोना अग्रवाल ने अपने पति और वर्षा के कथित प्रेम संबंधों से नाराज होकर हत्या की साजिश रची. इसके लिए 13 लाख रुपये की सुपारी दिए जाने की बात सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में मोना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
वर्षा तुरकर (35) पुणे के धानोरी इलाके में रहती थीं और पुणे एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस में काम करती थीं. दिवाली की छुट्टियों में वह अपनी ढाई साल की बेटी के साथ मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले स्थित मायके आई हुई थीं. 14 नवंबर को वह अपने परिचित नितेश अग्रवाल के साथ गोंदिया जिले के बोंडरानी जंगल क्षेत्र में गई थीं. इसी दौरान शंकर मंदिर के पास जंगल में चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई. घटना के बाद दवनीवाड़ा पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था.
मामले की गंभीरता को देखते हुए गोंदिया पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने जांच के लिए स्थानीय अपराध शाखा की छह टीमें गठित की थीं. पुलिस ने गोंदिया, तिरोड़ा, खैरलांजी, वारासिवनी और बालाघाट की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. चार दिनों तक चले इस जांच अभियान में तकनीकी साक्ष्यों और गोपनीय जानकारी की मदद ली गई. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि घटना से पहले नितेश अग्रवाल की कार का कुछ मोटरसाइकिल सवार पीछा कर रहे थे. इसके बाद पुलिस ने हत्या की साजिश और आरोपियों के बीच संपर्कों की पड़ताल शुरू की.
पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि नितेश अग्रवाल की पत्नी मोना अग्रवाल अपने पति और वर्षा तुरकर के कथित प्रेम संबंधों से नाराज थी. आरोप है कि इसी वजह से उसने वर्षा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. इस साजिश में घर के पास रहने वाले कुणाल कुंभलकर की मदद ली गई और उसके जरिए शाहरुख खान पठाण से संपर्क किया गया. पुलिस का दावा है कि वर्षा की हत्या के लिए 13 लाख रुपये की सुपारी तय की गई थी. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों को नितेश की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड कार के टोयोटा आई कनेक्ट सिस्टम का आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया गया था. इसके जरिए कार की जीपीएस लोकेशन हासिल कर वर्षा तक पहुंचने की योजना बनाई गई. पुलिस के अनुसार, लोकेशन ट्रैक करने के बाद हमलावरों ने बोंडरानी जंगल में वर्षा पर हमला किया.
गोंदिया पुलिस ने इस मामले में इमरान करीम शेख, शाहरुख खान फिरोज खान पठाण, कुणाल श्यामलाल कुंभलकर और मोना नितेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, हत्या को अंजाम देने में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. शुरुआती जांच में जिन लोगों पर हत्या की जिम्मेदारी सौंपे जाने की बात सामने आई है, उनमें नायलान उर्फ नलेन शेख और क्रिश राऊत के नाम भी बताए गए हैं. पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है. गोंदिया के पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई की जानकारी दी.
Kal Ka Rashifal 20 November 2026: देवउठनी एकादशी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के संयोग में मेष…
EPFO New Rules: इसका मतलब है कि अगर पहले आपके अकाउंट में ₹10 लाख थे,…
17–21 दिसंबर को पट्टाया और बैंकॉक में जुटेंगे भारत सहित एशियाई देशों के डॉक्टर, वैज्ञानिक,…
Kanpur Accident: कई मंदिरों से दर्शन कर घर लौट रही बस हादसे का शिकार हो…
श्री मिनेश के. अडानी (चेयरमैन) – बाईं ओर एवं डॉ. मुर्तुजा अली हमीद (मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक) – दाईं ओर, ऊर्जा अडानी टेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड। नई दिल्ली, 19 नवंबर: कंपनी…
महानदी कोलफील्ड्स IPO पहले दिन 14% सब्सक्राइब हुआ. ₹8,981 करोड़ के इश्यू का GMP ₹1.70…