<

Kanpur Accident: तीर्थयात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, 2 की मौत और 22 घायल; यात्री ने बताई हादसे की वजह

Kanpur Accident: कई मंदिरों से दर्शन कर घर लौट रही बस हादसे का शिकार हो गई. बस में लगभग 29 लोग सवार थे. इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई और 22 लोग गंभीर घायल हो गए.

Kanpur Accident: मंदिरों के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं का सफर अचानक मौत और चीख-पुकार में बदल गया. उत्तर प्रदेश के कानपुर में नेशनल हाईवे-19 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. उन्नाव के रहने वाले तीर्थयात्रियों से भरी टूरिस्ट बस एक ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 22 यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 29 लोग सवार थे. सभी उन्नाव से तीर्थयात्रा पर निकले थे. यात्रियों ने मथुरा, वृंदावन, खाटू श्याम और बालाजी मंदिर में दर्शन किए थे. कई दिनों की धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद सभी अपने घर लौट रहे थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि घर पहुंचने से पहले ही उनका सफर इतने दर्दनाक हादसे में बदल जाएगा.

ड्राइवर ने नहीं रोकी बस

हादसे में घायल एक यात्री ने घटना के बारे में चौंकाने वाली जानकारी दी. यात्री के मुताबिक, वे लोग 12 तारीख की शाम को यात्रा पर निकले थे और 18 तारीख की रात वापसी के लिए रवाना हुए थे. कानपुर देहात के पास यात्रियों ने बस चालक से कुछ देर रुकने और आराम करने के लिए कहा था. यात्रियों का कहना था कि लगातार सफर करने से चालक को भी थकान हो सकती है. हालांकि, चालक ने बस रोकने से इनकार कर दिया. उसने यात्रियों से कहा कि अभी लगभग 100 किलोमीटर का रास्ता बाकी है. वह सभी को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के बाद आराम करेगा. इसी दौरान बस ट्रक से टकरा गई.

दो परिवारों में पसरा मातम

इस हादसे में दो यात्रियों की जान चली गई और 22 लोग घायल हो गए. तीर्थयात्रा से लौट रहे लोगों के परिवारों को जैसे ही दुर्घटना की खबर मिली, वहां चिंता और मातम का माहौल बन गया. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: शवदाह मशीन में डालते ही गूंज उठी महिला की चीख? Fact Check जानिए इस डरावने दावे की सच्चाई

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

भारतीय AYUSH पद्धतियों को वैश्विक मंच देने के लिए थाईलैंड में होगा International AYUSH Conclave 5.0

17–21 दिसंबर को पट्टाया और बैंकॉक में जुटेंगे भारत सहित एशियाई देशों के डॉक्टर, वैज्ञानिक,…

Last Updated: November 19, 2026 15:22:15 IST

आउटडोर विज्ञापन में नई पहल: ऊर्जा अडानी टेक सॉल्यूशंस शुरू करेगी डिजिटल वाहन विज्ञापन नेटवर्क

 श्री मिनेश के. अडानी (चेयरमैन) – बाईं ओर एवं डॉ. मुर्तुजा अली हमीद (मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक)  – दाईं ओर, ऊर्जा अडानी टेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड। नई दिल्ली, 19 नवंबर: कंपनी…

Last Updated: November 19, 2026 15:07:16 IST

महानदी कोलफील्ड्स IPO की सुस्त शुरुआत, पहले दिन अब तक सिर्फ 14% सब्सक्रिप्शन, GMP में भी मामूली तेजी,

महानदी कोलफील्ड्स IPO पहले दिन 14% सब्सक्राइब हुआ. ₹8,981 करोड़ के इश्यू का GMP ₹1.70…

Last Updated: November 19, 2026 15:02:57 IST

पद्म श्री सम्मानित डॉ. ए. के. भल्ला बने सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन

नई दिल्ली, 19 नवंबर: सर गंगा राम अस्पताल (SGRH) ने आज प्रख्यात नेफ्रोलॉजिस्ट, चिकित्सा शिक्षक…

Last Updated: November 19, 2026 14:52:12 IST

घर में खड़ी बाइक से होगी कमाई, जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर लाइसेंस तक की पूरी प्रक्रिया

अब निजी बाइक और स्कूटर से भी Rapido, Ola और Uber के जरिए कमाई कर…

Last Updated: November 19, 2026 15:04:38 IST

रोड शो में JCB की चपेट में आने से 14 साल के आर्यवर्धन की मौत, योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना; सपा प्रमुख ने दिया जवाब

Gorakhpur Road Show: गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की PDA रथ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक…

Last Updated: November 19, 2026 14:42:55 IST