<
Categories: क्राइम

Watch Video: बेंगलुरु दुकान में घुसकर महिला पर चाकू ताना, सोने की चेन लूटने की कोशिश; लोगों ने आरोपी को दबोचा

Bengaluru Indiranagar Crime: दिनदहाड़े दुकान में घुसकर आरोपी ने महिला को चाकू दिखाया और सोने की चेन छीनने की कोशिश की. महिला की चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया.

Bengaluru Crime: बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में दिनदहाड़े लूट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने कथित तौर पर दुकान में घुसकर महिला को चाकू दिखाया और उसकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की. महिला ने विरोध किया और शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार और राहगीर मदद के लिए पहुंच गए. लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. राहत की बात यह रही कि महिला इस घटना में सुरक्षित बच गई.

31 अक्टूबर को हुई वारदात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 31 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:45 बजे इंदिरानगर इलाके की एक जूते और बैग रिपेयर करने वाली दुकान में हुई. महिला की पहचान जयश्री के रूप में बताई गई है. वह दुकान में काम कर रही थीं, तभी आरोपी प्रभुराज उर्फ राज वहां पहुंचा. बताया जाता है कि आरोपी ने शुरुआत में खुद को परेशानी में बताते हुए दुकान में शरण मांगी. इसके बाद उसने महिला से सोने की चेन देने को कहा. महिला के इनकार करने पर उसने चाकू दिखाकर धमकाया और चेन छीनने की कोशिश की.

Fevikwik से हाथ चिपकाने का भी आरोप

रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी अपने साथ Fevikwik भी लेकर आया था. उसने कथित तौर पर महिला के दोनों हाथ दुकान की मेज से चिपका दिए, ताकि वह विरोध न कर सके. इसके बाद उसने करीब 35 ग्राम वजन की सोने की मंगलसूत्र चेन छीनने की कोशिश की. इसकी कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये बताई गई है. महिला ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाना शुरू कर दिया. उसकी आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. आरोपी ने चाकू दिखाकर लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे काबू कर लिया और महिला को सुरक्षित बचाया.

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर इंदिरानगर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने प्रभुराज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस उसके बैकग्राउंड की भी जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, जांचकर्ता उसके मानसिक स्वास्थ्य और निजी परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी भी जुटा रहे हैं.

पुलिस ने लोगों की मदद को सराहा

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की तत्परता की चर्चा हो रही है. पुलिस ने भी समय पर मदद पहुंचाने और आरोपी को पकड़ने में सहयोग करने वाले लोगों की भूमिका की सराहना की है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Sujeet Kumar

Share
Published by
Sujeet Kumar

Recent Posts

Orry-Sara Ali Khan Controversy: अमृता सिंह ने दी गालियां, सारा ने छोड़ा साथ…Orry ने खोला पुराना राज़; अब लेंगे बदला?

Orry-Sara Ali Khan Controversy: ओरी ने सारा अली खान और अमृता सिंह से बिगड़े रिश्तों…

Last Updated: November 3, 2026 16:08:44 IST

महंगे सोने ने बिगाड़ा खरीदारी का बजट, 6 साल के निचले स्तर पर पहुंच सकती है भारत में मांग, जानें क्या है वजह

Gold price: सोने की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब भारत में इसकी खरीदारी पर…

Last Updated: November 3, 2026 15:43:36 IST

Jesús de Miguel: 2-2 का चल रहा था स्कोर, तभी गोलकीपर से टकराया स्टार फुटबॉलर; खिलाड़ी की दर्दनाक मौत

Jesús de Miguel:  गेम के आखिरी मिनटों में जब स्कोर 2-2 था, तब डी मिगुएल…

Last Updated: November 3, 2026 15:35:36 IST

Bhay Season 2: फिर लौटेगा डर का खौफनाक खेल! करण टैकर लेकर आ रहे हैं Bhay का दूसरा सीजन, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

Bhay: The Gaurav Tiwari Mystery 2: 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' का दूसरा सीजन जल्द…

Last Updated: November 3, 2026 15:30:15 IST

‘हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह…’,वनडे से पहले कप्तान गिल ने ऐसा क्या कहा? सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS NZ: जसप्रीत बुमराह इस सीरीज़ में नहीं हैं, और हार्दिक पांड्या भी चोट…

Last Updated: November 3, 2026 15:39:27 IST

IND vs NZ 1st ODI Playing 11: रोहित-विराट की वापसी से मजबूत होगी टीम इंडिया, सिराज पर नजर; जानें संभावित प्लेइंग 11

IND vs NZ 1st ODI Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में…

Last Updated: November 3, 2026 15:08:14 IST