<
Categories: क्राइम

इंग्लैंड का वो डरावना होटल, जहां सौरव गांगुली भी जाने से डरते हैं, 24 साल पहले की वो खौफनाक घटना

Sourav Ganguly Horror Story: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के साथ एक होटल में ठहरने का ऐसा अनुभव बन गया था. जिसे वो कभी भूल नहीं पाए. आइए जानते हैं कि 24 साल पहले क्या हुआ था.

Sourav Ganguly Horror Story: साल 2002 में भारतीय टीम नेटवेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड गई थी. टीम इंडिया इस दौरान जिस होटल में ठहरी थी उसका नाम लूमली कैसल है. लूमली कैसल में ठहरना कप्तान सौरव गांगुली  के लिए एक ऐसा अनुभव बन गया था. जिसे वो कभी भूल नहीं पाए. पूर्व क्रिकेटर इयान बाथम ने अपने एक किताब बीभी क्रिकेट टेल्स में इस डरावनी घटना का जिक्र किया है. आइए जानते हैं कि 24 साल पहले गांगुली के साथ क्या हुआ था.
दरअसल, टीम इंडिया मैच खेलने गई थी और खिलाड़ियों को लुम्ले कैसल में ठहराया गया था. गांगुली उस समय टीम के कप्तान थे. उन्हें एक शानदार कमरा दिया गया था. कमरे की खूबसूरती और सुविधाएं देखकर वो काफी खुश थे. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह उनके लिए डरावना बन जाएगा. इयान बाथम ने अपनी किताब में बताया है कि ट्रेनिंग खत्म करने के बाद गांगुली अपने कमरे में लौटे और डिनर से पहले थोड़ा आराम कर रह थे. रात को जब वे वापस आए, तो उन्होंने कमरे के पर्दे बंद किए, लाइट्स ऑफ कीं और सोने चले गए.

दो बार किया नजरअंदाज

लेकिन थोड़ी देर बाद उन्हें बाथरूम में पानी चलने की आवाज सुनाई दी. वो उठे और लाइट ऑन की और बाथरूम में जाकर देखा तो नल पहले से ही बंद था. उन्हें लगा शायद भ्रम हुआ होगा या किसी दूसरे कमरे की आवाज होगी. वो वापस आकर फिर सो गए, लेकिन कुछ देर बाद वही आवाज फिर सुनाई दी. उन्होंने फिर से देखा और नजरअंदाज कर दिया.

दोबारा उस होटल में नहीं रुके

शुरुआत में उन्होंने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब तीसरी बार ऐसा हुआ तो उनका डर बढ़ गया. उन्हें लगा कि कुछ गड़बड़ है. आखिरकार डर के मारे वो अपने कमरे से निकलकर साथी खिलाड़ी रोबिन सिंह के कमरे में चले गए और पूरी रात वहीं बिताई. इसके बाद गांगुली ने ठाना कि वह दोबारा इस होटल में कभी नहीं रुकेंगे. यह पूरी कहानी इयान बाथम ने अपनी किताब में बताई है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST