कौन है जीडीपी रामचंद्र राव की बेटी?
सोने की तस्करी के दौरान पकड़ी गई थी रान्या
वह दुबई से बेंगलुरु 14 किलो सोना लाई थीं
1 साल में करीब 30 बार की दुबई यात्रा
रान्या ने एक साल में 30 बार दुबई की यात्रा की थी. गिरफ्तारी से सिर्फ 15 दिन पहले, उन्होंने चार बार दुबई की यात्रा की थी. DRI का अनुमान है कि इस दौरान उन्होंने कई किलोग्राम सोना भारत में स्मगल किया था। ED ने रान्या की 34 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त की थी. उनके पास बेंगलुरु में दो घर, एक इंडस्ट्रियल प्लॉट और एक खेती की ज़मीन थी.
जब एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया गया, तो यह भी सामने आया कि पुलिस महानिदेशक रामचंद्र राव उनके सौतेले पिता हैं. DRI के मुताबिक, जब रान्या भारत में सोना स्मगल करती थी, तो वह खुद को एक IPS ऑफिसर की बेटी बताती थी और एयरपोर्ट से घर तक एस्कॉर्ट करने के लिए लोकल पुलिस अधिकारियों को बुलाती थी.