Live TV
Search
Home > क्राइम > पेट्रोल पंप पर महिला का गला रेतकर की हत्या, CCTV में कैद हुई घटना, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पेट्रोल पंप पर महिला का गला रेतकर की हत्या, CCTV में कैद हुई घटना, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Maharashtra News: छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) के करमाड क्षेत्र में 9 अप्रैल 2026 को घटी घटना ने सारे शहर और आसपास के इलाकों को सदमे में डाल दिया. दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास एक पेट्रोल पंप पर काम कर रही 27 वर्षीय महिला कर्मचारी पूजा सुदाम गावंडे की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: April 10, 2026 17:30:55 IST

Mobile Ads 1x1

घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेज में पूरी वारदात इस तरीके से कैद हुई कि देखने वाले लोग भी चकित और दहल गए. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गयी. 

क्या है पूरा मामला 

प्रारंभिक जांच और रिपोर्ट्स के अनुसार, इस खौफनाक हत्या में सत्यम रावसाहेब गावंडे प्रमुख आरोपी निकला. यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे छत्रपति संभाजीनगर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित एक पेट्रोल पंप पर घटी. दोनों के बीच रिश्ते, परिवारिक तनाव को लेकर लंबे समय से दूरी और विवाद चल रहा था. 

CCTV के फुटेज से साफ दिखता है कि वह पहले कुछ मिनट तक पंप पर घूमता रहा, फिर अचानक अपने धारदार चाकू के साथ पूजा के पास जाकर उसका गला रेत दिया. घटना इतनी तेजी से घटी कि लगभग कुछ सेकंड में ही पूजा वहीं गिर गई और उसकी मौत हो गई. पेट्रोल पम्प के कर्मचारी और गाड़ी चालक, जो वहां उपस्थित थे, शुरुआत में घबरा गए और बाद में पुलिस को सूचना दी. 

पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई 

हत्या करते ही आरोपी फरार हो गया था. लेकिन अगले कुछ घंटों में ही करमाड पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम को उसके ही गांव के आसपास से गिरफ्तार कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए छत्रपति संभाजीनगर स्थित जिला अस्पताल भेजा दिया गया है. पुलिस ने अन्य कर्मचारियों और पेट्रोल पंप संचालकों से जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है. उनकी जांच इस बात पर केंद्रित है कि क्या पीड़िता का किसी से कोई विवाद था, हमलावर के साथ उसके संबंध किस प्रकार के थे, क्या संपत्ति से संबंधित कोई विवाद था, और उसके घर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. हमलावर का पता लगाने के लिए टीमें गठित की गई हैं. पुलिस इलाके से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने का भी प्रयास कर रही है.

MORE NEWS