दिल्ली के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर कुछ लोग शोभायात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान कुछ शरारती लोगों ने शोभायात्रा पर पथराव किया था। इस घटना में 8 पुलिसकर्मी समेत 9 लोगों की घायल हुए थे। इस मामले में अब पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जलील नामक आरोपी भीड़ में अवैध तमंचे से गोली चलाता हुआ सीसीटीवी में दिखाई दिया था।
जबकि, तबरेज और अनाबुल का हिंसा में एक्टिव रोल था। क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में लिया है।
वहीं इससे पहले पुलिस ने जफर और बाबुद्दीन को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि ये दोनों ने हनुमान जयंती पर निकले जुलूस पर कांच की बोतलों से हमला किया था। इतना ही नहीं ये दोनों तलवार भी लहरा रहे थे।
दोनों आरोपी रिश्ते में भाई निकले और दोनों पर भीड़ में शामिल होकर हिंसा करने का आरोप है। दोनों हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार को जानते हैं।
Read More : दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक छापेमारी, हाथ लगे ये अहम सुराग
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.