होम / आप नेता ने भाजपा पर जड़े आरोप, कहा-बाबा साहेब के बनाए संविधान की धज्जियां उड़ा रही केंद्र सरकार

आप नेता ने भाजपा पर जड़े आरोप, कहा-बाबा साहेब के बनाए संविधान की धज्जियां उड़ा रही केंद्र सरकार

India News Desk • LAST UPDATED : May 7, 2022, 7:32 pm IST
  • भाजपा की दंगा भड़काने वाली फैक्टरी का एक टूल है तेजिंदर बग्गा
  • आप पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने भाजपा पर लगाए आरोप
  • कहा असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने वाली भाजपा का असली चेहरा बेनकाब

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा को नियमों को ताक पर रखकर छुड़ाने और राज्य में हिंसा भड़काने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है।

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा को नियमों को ताक पर रखकर छुड़ाने और राज्य में हिंसा भड़काने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि भाजपा पंजाब में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान की जमकर धज्जियां उड़ा रही है।

कंग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पुलिस के बीच हुई तनातनी ने नफरत फैलाने वाले तजिंदर पाल सिंह बग्गा जैसे असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने वाली भाजपा का असली चेहरा देश के सामने बेनकाब कर दिया है।

उन्होंने ने कहा कि भाजपा का ऐसे अपराधी की रक्षा करना बेहद ही शर्मनाक है। कंग ने कहा कि बग्गा के खिलाफ पहले से ही देश के कई राज्यों में अभद्र भाषा, दंगे भड़काने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसे कई मामले दर्ज हैं। पंजाब में भी उनके खिलाफ विधानसभा चुनाव के दौरान सांप्रदायिक हिंसा फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।

5 बारा नोटिस भेजे जाने के बाद भी नहीं हुए थे पेश

कंग ने कहा कि बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस ने नियम के अनुसार पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पंजाब पुलिस ने बग्गा के घर 5 बार नोटिस भेजा था। जब बग्गा द्वारा भेजे गए पांचों नोटिस में किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया तो पंजाब पुलिस ने बग्गा को गिरफ्तार करने का कदम उठाया।

उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर भी आरोप लगाते कहा कि भाजपा पुलिस और प्रशासन दोनों को अपने इशारे पर नचा रही है। गृहमंत्री के कहने पर ही दिल्ली और हरियाणा पुलिस बग्गा को जबरन पंजाब पुलिस की गिरफत से छुड़ाकर ले गई।

इतना ही नहीं स्थानीय पुलिस को सूचना देने गए पंजाब पुलिस के एक अधिकारी को भी दिल्ली के जनकपुरी पुलिस थाने में हिरासत में लिया गया।

हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के काम में किया हस्तक्षेप

खट्टर सरकार और हरियाणा पुलिस ने भी पंजाब पुलिस के कामकाज में असंवैधानिक रूप से हस्तक्षेप किया। आप नेता ने कहा कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और भाजपा को सबक सिखाने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

कंग ने कहा कि इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आज कांग्रेस उसी तेजिंदर बग्गा का साथ दे रही है, जिसने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे साबित होता है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें : हरियाणा पुलिस ने दिल्ली BJP Spokesperson Tejinder Bagga को दिल्ली पुलिस को सौंपा

यह भी पढ़ें : दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता Tejinder Bagga गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने किया अरेस्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.