होम / AAP MP Sanjay Singh: AAP सांसद संजय सिंह की बीजेपी को खुली चेतावनी, अगर केजरीवाल को खरोंच भी…'

AAP MP Sanjay Singh: AAP सांसद संजय सिंह की बीजेपी को खुली चेतावनी, अगर केजरीवाल को खरोंच भी…'

Pratibha Pathak • LAST UPDATED : October 26, 2024, 2:30 pm IST
ADVERTISEMENT
AAP MP Sanjay Singh: AAP सांसद संजय सिंह की बीजेपी को खुली चेतावनी, अगर केजरीवाल को खरोंच भी…'

AAP MP Sanjay Singh

India News(इंडिया न्यूज),AAP MP Sanjay Singh: दिल्ली के विकासपुरी में आयोजित पदयात्रा के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कथित तौर पर हमला होने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है, और इसके साथ ही AAP सांसद संजय सिंह ने चेतावनी दी कि केजरीवाल को खरोंच भी आई तो इसका बदला जनता बीजेपी से लेगी।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने क्या कहा ?

शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस हमले के पीछे बीजेपी का हाथ है, और अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ भी होता है तो इसके लिए पूरी जिम्मेदारी बीजेपी की होगी। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह नफरत और हिंसा की राजनीति कर रही है और दिल्ली विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही विपक्ष के खिलाफ माहौल बना रही है। उन्होंने इस आरोप को और पुष्ट करते हुए एक कथित वीडियो दिखाया जिसमें एक पुलिस अधिकारी हाथ जोड़कर खड़ा नजर आ रहा है, और इसे उन्होंने इस घटना से जोड़ा।

UP By-Election 2024: सपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, यहां जानिए किसका-किसका नाम शामिल

बीजेपी पर बढ़ा हमले का आरोप

दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जिला) ने विकासपुरी में केजरीवाल पर किसी भी तरह के हमले की घटना से इनकार किया है। बीजेपी ने AAP के आरोपों को खारिज करते हुए इसे जनविरोध का नाम दिया है और इसे आम जनता को भ्रमित करने का प्रयास बताया है।

आप की पदयात्रा के दौरान माहौल गर्माया

आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए व्यापक पैमाने पर पदयात्रा कर रही है। पार्टी के बड़े नेता और कैबिनेट मंत्री लगातार पदयात्राएं कर रहे हैं, जिसमें खुद अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो रहे हैं। इस क्रम में शुक्रवार शाम केजरीवाल विकासपुरी पहुंचे थे, जहां कथित तौर पर उन पर हमला हुआ।

JE Girl Suicide Case: जेई एग्जाम में असफल होने पर 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT