होम / Delhi 100 Tourism Heritage Walks: दिल्ली में 100 हेरिटेज वॉक की धूम, म्यूटिनी मेमोरियल से हुई शुरुआत

Delhi 100 Tourism Heritage Walks: दिल्ली में 100 हेरिटेज वॉक की धूम, म्यूटिनी मेमोरियल से हुई शुरुआत

Pratibha Pathak • LAST UPDATED : October 10, 2024, 3:22 pm IST
ADVERTISEMENT
Delhi 100 Tourism Heritage Walks: दिल्ली में 100 हेरिटेज वॉक की धूम, म्यूटिनी मेमोरियल से हुई शुरुआत

Delhi 100 Tourism Heritage Walks

India News (इंडिया न्यूज),Delhi 100 Tourism Heritage Walks: दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा ‘100 पर्यटन हेरिटेज वॉक’ की शुरुआत पर चर्चा की गई है। इस योजना के तहत दिल्ली के गुमनाम और प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों की सैर कराई जाएगी। इसका उद्घाटन सिविल लाइंस स्थित म्यूटिनी मेमोरियल से किया गया, जो 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है। पहले यह स्मारक ब्रिटिश सैनिकों की स्मृति में बनाया गया था, लेकिन आज इसे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के रूप में देखा जाता है।

दिल्ली की जनता होगी स्वतंत्रता संग्राम से अवगत 

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस पहल की शुरुआत की और कहा कि इस हेरिटेज वॉक के माध्यम से दिल्ली की जनता को इतिहास, संस्कृति, खान-पान और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े पहलुओं से अवगत कराया जाएगा। हर वॉक के दौरान प्रतिभागियों के साथ एक प्रशिक्षित गाइड और इतिहासकार होंगे, जो स्मारकों से संबंधित जानकारी देंगे।

Pradeep Patel Viral Video: ‘गुंडों से मरवा दीजिए’, BJP विधायक प्रदीप पटेल ने क्यों कही ये बात ? जानें वजह

हर दिन किसी मोनूमेंट पर कराई जाएंगी सैर

इस योजना के तहत अक्टूबर में 23, नवंबर में 40 और दिसंबर में 37 हेरिटेज वॉक आयोजित करने की योजना है। इस वॉक के दौरान, लगभग हर दिन दिल्ली के किसी न किसी मोनूमेंट पर सैर कराई जाएगी। हर कार्यक्रम में 25 प्रतिभागियों के लिए जगह होगी, जो इतिहासकारों और कहानीकारों की उपस्थिति में दिल्ली की विरासत को करीब से समझ पाएंगे।

‘1857 के विद्रोह का प्रतीक’

म्यूटिनी मेमोरियल के महत्व को भी उजागर किया गया है। यह स्मारक पहले अंग्रेजों के मारे गए सैनिकों की याद में बनाया गया था, लेकिन अब इसे 1857 के विद्रोह और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जोड़कर देखा जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्लीवासियों को उनके शहर की समृद्ध विरासत, कला, संस्कृति और जीवनशैली से जोड़ना है।

Sarojini Nagar Laborer Dead: सरोजनी नगर में नाले की सफाई के दौरान 2 मजदूरों की मौत, अस्पताल में 1 भर्ती

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT