ADVERTISEMENT
होम / दिल्ली / Delhi Air Pollution: दिल्ली एनसीआर की हवा में बदलाव, जानें 25 फरवरी का AQI लेवल 

Delhi Air Pollution: दिल्ली एनसीआर की हवा में बदलाव, जानें 25 फरवरी का AQI लेवल 

BY: Reepu kumari • LAST UPDATED : February 25, 2024, 7:36 am IST
ADVERTISEMENT
Delhi Air Pollution: दिल्ली एनसीआर की हवा में बदलाव, जानें 25 फरवरी का AQI लेवल 

Delhi Air Pollution

India News (इंडिया न्यूज), Delhi Air Pollution: अच्छे दिनों की उम्मीद हर इंसान को होती है। इस वक्त दिल्ली–NCR को भी साफ हवा का इंतजार है। दिपावली 2023 से यहां की हवा की हालत जो बिगड़ी है वो अब तक बरकरार है। हालात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि कई बार तो ग्रेप दो और तीन भी लागू करने की नौबत आ गई।

हर दिन यहां की वायु गुणवत्ता सूचकांक में बदलाव दर्ज की जा रही है। कई बार तो AQI लेवल यहां के कई इलाकों 600 के पार भी पहुंच चुका है। अब बात कर लेते हैं आज की। दिल वालों की दिल्ली कहे जाने वाले शहर में सांस लेना भी दूभर हो रहा है। यहां 25 फरवरी दिन सोमवार यानि हफ्ते की शुरुआत लोगों की गंदी हवा के साथ हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में हवा की हालत थोड़ी बेहतर लेकिन कई जगहों की हालत खराब है। लेकिन अभी फिलहाल दिल्ली की हवा साफ लग रही है।

गर्मीयों का मौसम आ रहा है। ऐसे में सुबह के वक्त थोड़ी ठंडक महसूस हो रही है लेकिन दोपहर होते होते कड़ाके की धूप लोगों को तपा भी रही है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 25-27 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है। इसी के साथ मौसम विभाग ने आज यानि 25 फरवरी का वेदर अपडेट दे दिया है। तो चलिए जान लेते हैं आपके शहर में आज मौसम क्या कहता है।

दिल्ली में मौसम

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन भर में पारा का स्तर 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, हवा की गति 2.45 के आसपास रहेगी। हवा 5.06 की रफ्तार के साथ 57 डिग्री के आसपास चलेगी। सूर्योदय का समय सुबह 06:51 बजे है, जबकि यह रविवार को शाम 06:18 बजे अस्त होगा। सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में तापमान रविवार को 13 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 14 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 16 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 14 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 15 डिग्री सेल्सियस, 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 21 डिग्री से।

Also Read: दिल्ली में सुबह कंपा रही ठंड, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का आईएमडी अपडेट    

नोएडा में मौसम

नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा का स्तर 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और हवा की गति 2.7 के आसपास रहने की उम्मीद है। हवा 4.61 की रफ्तार के साथ 0 डिग्री के आसपास चलेगी। सूर्योदय का समय सुबह 06:50 बजे है, जबकि यह रविवार को शाम 06:17 बजे अस्त होगा। सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, नोएडा में तापमान रविवार को 13 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 14 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 17 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 15 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 16 डिग्री सेल्सियस, 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 21 डिग्री से।

Also Read: दुबई ने भारतीयों के लिए इतने सालों का प्रवेश वीजा किया लांच, इस तरह होगा एक्सटेंड

24 फरवरी 2024 का AQI

  • आनंद विहार- 199
  • श्री अरबिंदो मार्ग-164
  • आईटीआई जहांगीरपुरी-169
  • पंजाबी बाग- 165
  • नरेला-160
  • नोएडा -101-200

Also Read: होली के रंग में पड़ेगा भंग, साल के पहले चंद्र ग्रहण का प्रभाव

AQI के बारे में

  • AQI शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’
  • 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’
  • 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’
  • 201 और 300 के बीच ‘खराब’
  • 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’
  • 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’
  • 450 से ऊपर बेहद ‘गंभीर’

Also Read: हरियाणा के कई इलाकों में 2 हफ्ते बाद हुई इंटरनेट सेवा बहाल, लोगों को मिली राहत

Tags:

Delhi AirDelhi Air Pollutiondelhi air pollution latestDelhi air pollution latest news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT