होम / Delhi: कांग्रेस ने छोड़ा AAP का साथ, वार्ड समिति चुनाव से पहले बढ़ी टेंशन

Delhi: कांग्रेस ने छोड़ा AAP का साथ, वार्ड समिति चुनाव से पहले बढ़ी टेंशन

Nidhi Jha • LAST UPDATED : August 28, 2024, 11:19 am IST

Delhi

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने साफ शब्दों में कहा है कि कांग्रेस दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की वार्ड समितियों के चुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की बात अलग थी। राष्ट्रहित में AAP के साथ गठबंधन किया गया था। उस समय कांग्रेस ने MCD में भी AAP को समर्थन देने की घोषणा की थी, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। अब पार्टी न तो MCD में और न ही विधानसभा चुनाव में AAP के साथ जाएगी।

 छोड़ा AAP का साथ

कांग्रेस यादव ने कहा कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुए AAP का समर्थन किया जा सकता था, लेकिन AAP सरकार ने दिल्ली की जनता के हित में कुछ नहीं किया। इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है कि इस पार्टी के अधिकांश संस्थापक सदस्य भी आज उसके साथ खड़े नहीं हैं। यादव के अनुसार, दिल्ली में कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए जब पंजाब और हरियाणा में हम आप के साथ नहीं गए तो दिल्ली में भी आप के साथ जाने का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है और भविष्य के चुनावों में भी बेहतर परिणाम लाएगी।

 अभी कितने पार्षद हैं?

कांग्रेस के पास नौ पार्षद हैं। ये पार्षद भी भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते, इसलिए सूत्रों का कहना है कि मतदान के दौरान कांग्रेस पार्षद वॉकआउट कर देंगे। इस संबंध में आम आदमी पार्टी का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन पक्ष नहीं मिला।

किसके पास कितने पार्षद हैं?

  • भाजपा- 111
  • आप- 128
  • कांग्रेस- 9
  • निर्दलीय- 1
  • रिक्त- 1

आप नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा

मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्री हारून यूसुफ और वरिष्ठ नेता मनीष चतरथ ने सभी को कांग्रेस में शामिल कराया। कांग्रेस में शामिल होने वाले आप नेताओं में पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं गुजरात सह प्रभारी अमर पाल सिंह, आप किसान विंग के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट दीपक राज सिंह, पश्चिमी दिल्ली लोकसभा संगठन मंत्री विकास सैनी और मटियाला मीडिया प्रभारी एडवोकेट हर्ष हार्डी समेत कई अन्य नेता शामिल हैं।

Delhi Weather: दिन में गर्मी, रात में हल्की ठंड, जानिए दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT