होम / Delhi Crime News: प्रेमिका की हत्या कर फरार आरोपी गिरफ्तार, शक के चलते ली जान

Delhi Crime News: प्रेमिका की हत्या कर फरार आरोपी गिरफ्तार, शक के चलते ली जान

Pratibha Pathak • LAST UPDATED : September 3, 2024, 11:54 am IST

Delhi Crime News

India News (इंडिया न्यूज),Delhi Crime News: दिल्ली के रणहौला इलाके में प्रेमिका की हत्या कर फरार हुए आरोपी अशोक (48) को पुलिस ने मध्य प्रदेश के चित्रकूट से गिरफ्तार कर लिया है। अशोक पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका रानी (28-30) की हत्या सिर्फ इस शक में कर दी कि उसके किसी दूसरे युवक से संबंध थे। आरोपी पेशे से मजदूरों का ठेकेदार है और उसकी सात-आठ साल पहले रानी से मुलाकात हुई थी। रानी अपने पति से अलग रह रही थी।

 कमरे में मृत अवस्था में मिली महिला

29 अगस्त की सुबह 5.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रणहौला के एक मकान में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे तीसरी मंजिल के एक कमरे में 28-30 साल की रानी मृत अवस्था में मिली। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी अशोक चार-पांच दिन पहले दिल्ली आया था और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।

चित्रकूट में मिला आरोपी

घटना के वक्त रानी के साथ रहने वाली सरोजा ने पुलिस को बताया कि अशोक और रानी घटना के समय कमरे में थे, जबकि वह बाहर सो रही थी। घटना के बाद अशोक फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ रानी के मोबाइल के जरिए अशोक का पता लगाया। अशोक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया, जिससे उसकी लोकेशन चित्रकूट में मिली। पुलिस की एक टीम को चित्रकूट भेजा गया, जहां 31 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

शक के चलते ली जान

पुलिस के अनुसार, अशोक को शक था कि रानी के किसी अन्य युवक से संबंध हैं, इसी शक के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के चार दिन पहले दिल्ली आने वाले अशोक ने मौका मिलते ही रानी की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने अशोक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

भारत से हथियार खरीदने वाले दुनिया के 5 बड़े देश, जिसमे अमेरिका का नाम सबसे आगे!
दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन कर लें दूर, यहां जानें कब पड़ रही धनतेरस और दीपावली
डेली सुबह कर लें Neem Karoli Baba के बताए गए यह काम, जीवन में बनेंगे सफलता इंसान, नहीं आएगी समस्या
Jitiya Vrat 2024: कब रखा जाएगा जितिया व्रत? यहां जानिए सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त
ISRO में निकली बंपर भर्ती! नौकरी के लिए शानदार मौका, आज से आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरु
क्या भारत यूक्रेन को पहुंचा रहा था गोला-बारूद? भ्रामक खबर पर लगी रोक, विदेश मंत्रालय ने बता दी पूरी सच्चाई
MCC NEET UG Counselling 2024: आज जारी की गई दूसरे चरण के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार
ADVERTISEMENT