होम / Delhi Firing News: दिल्ली के वेलकम इलाके में 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग, दहला पूरा इलाका; एक लड़की घायल

Delhi Firing News: दिल्ली के वेलकम इलाके में 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग, दहला पूरा इलाका; एक लड़की घायल

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : October 19, 2024, 10:43 pm IST
ADVERTISEMENT
Delhi Firing News: दिल्ली के वेलकम इलाके में 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग, दहला पूरा इलाका; एक लड़की घायल

Delhi Firing News: (सांकेतिक फोटो)

India News Delhi (इंडिया न्यूज)Delhi Firing News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार शाम को भारी गोलीबारी की घटना हुई। दो गुटों ने सरेआम एक दूसरे पर गोलियां चलाईं। रिपोर्ट के मुताबिक 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। इस फायरिंग की घटना में एक लड़की घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

किस मंत्र के सहारे UP उपचुनाव जीतने की तैयारी में है भाजपा? 9 सीटों के लिए बना ऐसा मास्टर प्लान जिससे धूल चांटेगी सपा

घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शनिवार को राजा मार्केट वेलकम में झगड़े और फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके राजा मार्केट वेलकम पहुंची। मौके पर पुलिस टीम को गली में खाली कारतूस मिले। घटना के संबंध में फोन करने वाले और अन्य लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि फायरिंग की घटना में एक लड़की जो गोली जा धंसी है।

पैसों को लेकर चली गोली

गोलीबारी में घायल लड़की की पहचान इरफान की बेटी इफरा के रूप में हुई है। घायल लड़की को तुरंत इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक जींस के थोक विक्रेताओं के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी के चलते फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्राइम टीम ने मौके से खाली कारतूस, जिंदा कारतूस और धातु के टुकड़े समेत कुल 17 सबूत उठाए हैं। पुलिस के मुताबिक घटना की जांच जारी है…कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Hardoi News: यूपी में आवारा कुत्तो के आतंक से मचा हड़कंप! 20 लोगों को किया घायल

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT