होम / Delhi Flood: एक बार फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी पहुंचने लगा दिल्ली

Delhi Flood: एक बार फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी पहुंचने लगा दिल्ली

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : July 24, 2023, 2:05 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़),Delhi Flood: पिछले दिनों दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण आई बाढ़ से दिल्ली की सड़को पर बाढ़ का पानी भर गया था। जिस कारण दिल्ली की रफ्तार थम सी गई थी, और दिल्ली के कई क्षेत्रों में घरो के अंदर तक पानी घुस गया था। एक बार फिर यमुना नदी ने डराना शुरु कर दिया है। आज सुबह यमुना नदी का जलस्तर 7 बजे तक 206.56 मीटर पहुंच गया था। दिल्ली सरकार एक बार फिर अलर्ड मोड में आ गई है। सरकार की तरफ से इस पूरी स्ताथी पर नजर बनाए हुए है। साथ ही निचले इलाके जो बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं उन पर खास नजर बनी हुई है।

आपको बता दें की हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई क्षेत्रो में लगातार भारी मूसलाधार बारीश के कारण हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इस पानी के छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी का जलस्‍तर रविवार शाम से तेजी के साथ बढ़ा है।

दिल्ली सरकार के अधिकारी अलर्ट मोड पर

दिल्ली सरकार के उच्च अधिकारियों का कहना है की यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से दिल्ली के बाढ़ प्रभावित निचले क्षेत्रो में राहत एवं फिर से बसाने के काम पर असर पड़ सकता है। इस पूरे मामले पर सरकार की तरफ से गहन नजर बनाई है, और अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

यमुना नदी के जलस्‍तर में लगातार कमी और बढ़ोतरी देखी जा रही है

यमुना नदी के जलस्‍तर में कभी कमी और कभी बढ़ोतरी देखी जा रही है। बाढ़ के चलते अभी हालात पूरी तरह से सही नहीं है, अभी भी निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बाढ़ के पानी के जलस्‍तर के कम होने के बाद से लोगो ने राहत शिवरों से अपने घरों की तरफ लौटना शुरु कर दिया था, लेकिन एक बार फिर खतरा नजर आ रहा है, इस बार बाढ़ को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है।

Also Read: 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT