होम / Delhi New CM Oath: आतिशी लेंगी आज से दिल्ली की कमान, मंत्रियों के विभागों में एक बार फिर फेरबदल संभव

Delhi New CM Oath: आतिशी लेंगी आज से दिल्ली की कमान, मंत्रियों के विभागों में एक बार फिर फेरबदल संभव

Pratibha Pathak • LAST UPDATED : September 21, 2024, 12:41 pm IST

Delhi New CM Oath

India News (इंडिया न्यूज),Delhi New CM Oath: दिल्ली को आज नई मुख्यमंत्री मिलने जा रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और कालकाजी से विधायक आतिशी को राज्य का अगला मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार करते हुए आतिशी को दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया है। शपथग्रहण समारोह आज शाम साढ़े चार बजे उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निवास पर आयोजित किया जाएगा।

आतिशी की यह दूसरी शपथ होगी

शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज के बाद, आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने वाली तीसरी महिला होंगी। यह उनकी दूसरी शपथ होगी, इससे पहले मार्च 2023 में उन्होंने मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद मंत्री पद की शपथ ली थी। पहली बार विधायक बनीं आतिशी ने अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर पार्टी के भीतर एक मजबूत छवि बनाई है, और केजरीवाल के जेल जाने के बाद पार्टी की बागडोर संभालने में अहम भूमिका निभाई है।

Yashasvi Jaiswal Record: सुनील गावस्कर का 51 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, बांग्लादेश के सामने इस भारतीय बल्लेबाज ने विश्व क्रिकेट में किया कमाल

नए चेहरे के रूप में मुकेश अहलावत शामिल

आतिशी के साथ पांच अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल में गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन अपने पुराने विभागों के साथ बने रहेंगे, जबकि मुकेश अहलावत को नए चेहरे के रूप में शामिल किया जाएगा। हालांकि, यह संभावना जताई जा रही है कि उन्हें पूर्ववर्ती मंत्री राज कुमार आनंद की तुलना में कम विभाग दिए जाएंगे, क्योंकि विधानसभा चुनाव निकट हैं और उनके पास सिस्टम को समझने का समय कम है। इसके अतिरिक्त, एक मंत्री पद अभी भी रिक्त है और आम आदमी पार्टी ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना है, जिसे लेकर चर्चा की जा रही है। आज शाम साढ़े चार बजे शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली की सियासी तस्वीर बदलने वाली है, जहां आतिशी की नई पारी पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Patna News: NIT कैंपस के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया आत्महत्या! जानें पूरा मामला

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT