होम / Delhi Population: कितनी बढ़ी दिल्लीवासियों की उम्र? जानिए कितने साल जीते हैं यहां के लोग?

Delhi Population: कितनी बढ़ी दिल्लीवासियों की उम्र? जानिए कितने साल जीते हैं यहां के लोग?

Nidhi Jha • LAST UPDATED : August 25, 2024, 12:26 pm IST

Delhi Population

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Population: भारतीयों की औसत आयु अब बढ़कर 69.7 साल हो गई है, यानी एक औसत भारतीय अब 69.7 साल तक जीएगा। लेकिन जीने के मामले में दिल्ली देश में अव्वल है। दिल्ली में औसत जीवन बढ़कर 75.9 साल हो गई है। दिल्ली के लोग देश में सबसे लंबे समय तक जी रहे हैं। अब आइए जानते हैं कि दिल्लीवासियों की उम्र कितने सालों में बढ़ी है।

कितनी बढ़ी दिल्लीवासियों की उम्र

भारतीयों की औसत आयु अब बढ़कर 69.7 साल हो गई है। यानी अब एक व्यक्ति करीब 69.7 साल तक जी सकता है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं कि दिल्ली के लोग कितने साल जीते हैं। आपको बता दें, जीने के मामले में दिल्ली देश में अव्वल है। दिल्ली में औसत आयु बढ़कर 75.9 साल हो गई है। दिल्ली के लोग देश में सबसे लंबे समय तक जी रहे हैं। 2010-14 की रिपोर्ट में दिल्लीवासियों की औसत आयु 73.2 वर्ष थी। 2015-19 में यह बढ़कर 75.9 वर्ष हो गई। इसका मतलब है कि दिल्ली में 2.7 वर्ष की वृद्धि हुई है।

Also Read: Delhi Police: दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल बना हत्यारा, दृश्यम फिल्म से सीखी मर्डर टिप्स

राज्यों में औसत उम्र कैसी है?

दिल्ली के लोग 75 वर्ष और 9 महीने जीते हैं, जबकि छत्तीसगढ़ के लोग सबसे कम यानी 65 वर्ष और 3 महीने जीते हैं। पूरे भारत में दिल्ली और केरल की औसत जीवन प्रत्याशा सबसे अच्छी है। जबकि उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की औसत जीवन प्रत्याशा सबसे कम है। उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों की औसत आयु 65 वर्ष है। अगर बिहार की बात करें तो वहां रहने वाले लोग 69 वर्ष और 6 महीने ही जीते हैं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महिलाओं की औसत आयु अधिक है। पूरे भारत में सिर्फ बिहार और झारखंड ही दो ऐसे राज्य हैं जहां महिलाओं की औसत आयु पुरुषों से कम है।

Also Read: Delhi Traffic Advisory: कई सड़कें आज रहेंगी बंद, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

भारत से हथियार खरीदने वाले दुनिया के 5 बड़े देश, जिसमे अमेरिका का नाम सबसे आगे!
दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन कर लें दूर, यहां जानें कब पड़ रही धनतेरस और दीपावली
डेली सुबह कर लें Neem Karoli Baba के बताए गए यह काम, जीवन में बनेंगे सफलता इंसान, नहीं आएगी समस्या
Jitiya Vrat 2024: कब रखा जाएगा जितिया व्रत? यहां जानिए सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त
ISRO में निकली बंपर भर्ती! नौकरी के लिए शानदार मौका, आज से आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरु
क्या भारत यूक्रेन को पहुंचा रहा था गोला-बारूद? भ्रामक खबर पर लगी रोक, विदेश मंत्रालय ने बता दी पूरी सच्चाई
MCC NEET UG Counselling 2024: आज जारी की गई दूसरे चरण के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार
ADVERTISEMENT