India News (इंडिया न्यूज),Delhi Trilokpuri News: राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार रात को त्रिलोकपुरी की एक सड़क पर अचानक एक बड़ा गड्ढा बन गया। यह गड्ढा इतना बड़ा था कि इसमें आराम से एक पूरी कार समा सकती थी। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गड्ढा लगभग 15 फीट गहरा था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। तुरंत ही सड़क को बंद कर दिया गया और लोगों की सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स लगा दिए गए। स्थानीय विधायक रोहित कुमार महरौलिया भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
UP: बेटी के जन्म पर यहां करें इनवेस्ट, 250 रुपए में बन जाएंगे लखपति
#WATCH | 15 feet deep pit formed in a road in Delhi’s Trilokpuri area (19/09) pic.twitter.com/iD8Fto7bjc
— ANI (@ANI) September 19, 2024
विधायक महरौलिया ने बताया कि यह घटना रात करीब 9 बजे हुई। उन्होंने इसे भारी बारिश का परिणाम बताया और आश्वासन दिया कि अगले 2-3 घंटों में गड्ढे को भरने का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे से बचा जा सके। इस घटना ने दिल्ली में हो रही लगातार बारिश से हो रही समस्याओं पर भी ध्यान आकर्षित किया है। दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्याएं पहले से ही लोगों को परेशान कर रही हैं। त्रिलोकपुरी में इस गड्ढे के बनने से एक और बड़ी समस्या सामने आ गई है, जिसे प्रशासन को तुरंत हल करना होगा।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.