संबंधित खबरें
दिल्ली में गुलाबी ठंड, वीकेंड में इन 5 खूबसूरत जगहों की करें सैर
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, इतने करोड़ की हेरोइन किए जब्त
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की सख्त कार्रवाई, अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश
BJP में शामिल हुए आप को झटका देने वाले 8 विधायक,जानें नाम
AAP पर अमित शाह का बड़ा हमला, दिल्ली में चल रही ‘3G सरकार…’
दिल्ली चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका! अब तक 8 विधायकों ने दिया इस्तीफा
India News(इंडिया न्यूज),Delhi Water Crisis: दिल्ली में दिवाली तक पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश सिंचाई नहर के रखरखाव के चलते गंग नहर से पानी मिलना बंद हो गया है, जिससे दिल्ली के कई इलाकों में जल संकट गहराता जा रहा है। साथ ही, यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से भी पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। हरियाणा से यमुना में औद्योगिक कचरा मिलने की वजह से नदी में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। दिल्ली जल बोर्ड ने हरियाणा सरकार से यमुना में अमोनिया का स्तर कम करने का अनुरोध किया है ताकि जल शोधन संयंत्र अपनी पूरी क्षमता से काम कर सकें।
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि सोनिया विहार और भागीरथी जल शोधन संयंत्र यमुना पर निर्भर हो गए हैं। गंग नहर से पानी आपूर्ति बंद होने के कारण इन संयंत्रों से होने वाली जल आपूर्ति में 30% तक कमी आई है, जिससे पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के इलाकों में जल संकट पैदा हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, यमुना में अमोनिया का स्तर 0.9 पीपीएम तक पहुंच चुका है, जबकि संयंत्र केवल 0.5 पीपीएम तक अमोनिया का शोधन कर सकते हैं।
Delhi Jamia Nagar Crime: दिल्ली के जामिया नगर में पुलिस से भिड़े बाप-बेटे, SHO पर किया हमला
विनय मिश्रा ने हरियाणा पर यमुना में सीधे औद्योगिक कचरा छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे दिल्ली में जल संकट बढ़ रहा है। जल बोर्ड ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री आतिशी से मुलाकात कर समाधान पर चर्चा होगी और जल्द ही संयंत्रों की क्षमता को पुनः 100% पर लाया जाएगा ताकि दिल्ली में जल आपूर्ति सामान्य हो सके।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.