होम / Monkeypox Alert News: भारत में मिला पहला केस लेकेिन घबराने की ज़रूरत नहीं, जाने क्यों

Monkeypox Alert News: भारत में मिला पहला केस लेकेिन घबराने की ज़रूरत नहीं, जाने क्यों

Pratibha Pathak • LAST UPDATED : September 10, 2024, 3:47 pm IST

Monkeypox Alert News

India News (इंडिया न्यूज़),Monkeypox Alert News: अफ्रीका के कांगो में मंकीपॉक्स वायरस ने महामारी का रूप ले लिया है, जिससे कई मौतें हो चुकी हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 14 अगस्त को एक चेतावनी जारी की, जिसमें इसे वैश्विक खतरा बताया गया है। कांगो में फैली महामारी स्ट्रेन-1 के कारण हो रही है, जो कि अब और भी खतरनाक होती जा रही है। इसके कई सब-वैरिएंट्स सामने आए हैं, जिनमें से एक नया वैरिएंट 1बी है।

घबराने की ज़रूरत नहीं

भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। यह मरीज पश्चिमी अफ्रीका के क्लैड-2 से संक्रमित पाया गया है। यह वही शख्स है जिसे विदेश यात्रा से लौटने के बाद कुछ लक्षण दिखने पर आइसोलेट किया गया था। जांच में पुष्टि हुई कि वह मंकीपॉक्स के क्लैड-2 से संक्रमित है, जो 2022 की महामारी का कारण बना था। हालांकि, यह क्लैड-2 वर्तमान में WHO द्वारा घोषित सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल का हिस्सा नहीं है।

भारत में कोई गंभीर खतरा नहीं

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में इस नए मामले से घबराने की ज़रूरत नहीं है। मरीज स्वस्थ है और अन्य लोगों को उससे किसी प्रकार का खतरा नहीं है। सरकार ने इस मामले पर नज़र रखी हुई है और छूने से बीमारी फैलने की संभावना को रोकने के लिए सभी आवश्यक एहतियात बरती जा रही हैं।

कांगो में स्थिति गंभीर, 650 मौतें दर्ज

कांगो में स्थिति अत्यधिक गंभीर बनी हुई है, जहां अब तक 19,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और लगभग 650 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, वहां वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे इस महामारी से लड़ने में मदद मिल सके। इसलिए, भारत में मंकीपॉक्स को लेकर किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सतर्कता बनाए रखना जरूरी है।

Monkey Pox: गया एयरपोर्ट में मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी! स्वास्थ्य विभाग का निर्देश…

Chhattisgarh News: ट्रेन से अचानक गायब हुए मंत्री के जीजा जी! ढूढंने में आर पी एफ की टीम ने किया सर्च ऑपरेशन

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

भारत से हथियार खरीदने वाले दुनिया के 5 बड़े देश, जिसमे अमेरिका का नाम सबसे आगे!
दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन कर लें दूर, यहां जानें कब पड़ रही धनतेरस और दीपावली
डेली सुबह कर लें Neem Karoli Baba के बताए गए यह काम, जीवन में बनेंगे सफलता इंसान, नहीं आएगी समस्या
Jitiya Vrat 2024: कब रखा जाएगा जितिया व्रत? यहां जानिए सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त
ISRO में निकली बंपर भर्ती! नौकरी के लिए शानदार मौका, आज से आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरु
क्या भारत यूक्रेन को पहुंचा रहा था गोला-बारूद? भ्रामक खबर पर लगी रोक, विदेश मंत्रालय ने बता दी पूरी सच्चाई
MCC NEET UG Counselling 2024: आज जारी की गई दूसरे चरण के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार
ADVERTISEMENT