संबंधित खबरें
Delhi Weather: दिल्ली में सुबह- शाम गुलाबी ठंड, आज और कल हो सकती है बारिश
दिल्ली की जनता किसके हवाले, जल्द होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान; किसका होगा नाम?
दिल्ली में रेलवे ट्रेक पर युवक के सिर में मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
शपथ ग्रहण समारोह से पहले BJP में हलचल तेज, दिल्ली LG से मिलने पहुंचे ये नेता
आतिशी और संजय सिंह को दिल्ली HC से बड़ी राहत, कांग्रेस नेता की याचिका खारिज
सावधान! दिल्ली में इन सड़कों पर जानें से बचें…12 घंटे के लिए लगी रोक, लगाए गए बैरियर
Prostitution Busted
Prostitution Busted
इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली
दिल्ली से सटे शालीमार गार्डन में देह व्यापार का भंडाफोड़, पश्चिम बंगाल व बिहार से आती थीं लड़कियां
गिरोह की संचालिका सहित आठ लड़कियां और पांच पुरूष दबोचे गए।
दिल्ली पुलिस ने शालीमार गार्डन में छापा मार देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। रेड के दौरान 8 महिलाओं सहित 5 पुरूषों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला तब सामने आया जब कॉलोनी वासियों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी और पुलिस ने आकर फ्लैट पर रेड मारी। अंदर का दृश्य देखकर पुलिस भी दंग रह गई। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर में मौजूद सभी लोगों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक जिस घर में यह घिनौना कार्य चल रहा था। वह राजनीति से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति का है। जो उसने दो महीने पहले दो लोगों को 6 हजार रुपए महीना किराए पर दिया था। तभी से ही दोनों लोग बाहर से लड़कियां मंगवाकर आगे सप्लाई करते थे। कॉलोनी में यह कृत्य देख स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त था। इस बात की शिकायत लोग मकान मालिक से भी कर चुके थे। लेकिन वह लोगों की बात मानने को तैयार ही नहीं था।
पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हमारी टीम ने शालीमार गार्डन स्थित तीन फ्लैटों में छापा मारा। जहां यह धंधा चल रहा था। लोगों की शिकायत है कि यह घर किसी राजनीतिक पार्टी के व्यक्ति का है। ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। इस दौरान टीम ने रामू और नौशाद सहित इस धंधे को चला रही महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीें रामू और नौशाद ने पूछताछ में बताया कि वह लोग बिहार और पश्चिम बंगाल से लड़कियों को लेकर आते थे और यहां मांग के अनुसार उन्हें सप्लाई किया जाता था।
दिल्ली से सटे शालीमार गार्डन स्थित जिस फ्लैट में देह व्यापार का ध्ांधा दो महीने से चल रहा था। यहां लड़कियों को 15 दिन के लिए लाया जाता था। रामू और नौशाद ही बाहर से लड़कियों को लाने और ले जाने की व्यवस्था करते थे। वहीं गिरोह को चला रही महिला व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों तक लड़कियोें की फोटो भेज चयन करवाती थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही कॉलोनी में उक्त घर पर रेड की और चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया।
Also Read : Twin babies असम में जुड़वा बच्चों का जन्म, लेकिन सिर जुड़े हुए
Read More : Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.