संबंधित खबरें
दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने कल सुबह रामलीला मैदान जाएंगे BJP नेता, सभी रस्ते 19 फरवरी की रात से ही होंगे बंद
आतिशी का BJP पर तीखा हमला, पूछा- 'आखिर दिल्ली को कब मिलेगा अपना CM…'
सावधान! दिल्ली में भूकंप के बाद केंद्र की बड़ी चेतावनी, क्या फिर कांप उठेगी धरती?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद बड़ा सबक, रेल मंत्रालय ने चलाया विशेष अभियान
भूकंप के बाद मदद की जरूरत? अब ये टीम आएगी आपके काम; तुरंत ऐसे मिलेगी मदद
दिल्ली की किसके हाथ में होगी कमान? इस दिन होगा खुलासा; नए CM को लेकर ये नाम चल रहा सबसे आगे
India News (इंडिया न्यूज),Delhi Election 2025: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बवाना में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब पहले आए थे तो लंबे-लंबे भाषण देते थे, मफलर पहनकर छोटी गाड़ी में घूमते थे, बिजली के खंभों पर चढ़ते थे। उन्होंने कहा था कि स्वच्छ राजनीति लाएंगे, उसके बाद उनकी पार्टी, उनके नेताओं ने दिल्ली में सबसे बड़ा घोटाला किया, करोड़ों रुपये का शराब घोटाला किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो भी करते हैं, झूठे बयान देते हैं, अरविंद केजरीवाल भी उसी तरह काम करते हैं। 5 साल पहले उन्होंने कहा था कि यमुना में डुबकी लगाएंगे, यमुना जी का पानी पिएंगे। 5 साल बीत गए लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, आप गंदा पानी पीते हैं लेकिन वह कांच के महल में रहते हैं। वह करोड़ों रुपये के घर में रहते हैं, साफ पानी पीते हैं और झूठे बयान देते हैं।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अल्पसंख्यकों, दलितों, पिछड़े वर्गों और आरक्षण के खिलाफ हैं। केजरीवाल और उनके लोगों ने मिलकर दिल्ली में सबसे बड़ा शराब घोटाला किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने दावा किया कि पूरा देश जानता है कि आपने भ्रष्टाचार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोनों झूठे वादे करते हैं, लेकिन कांग्रेस कभी झूठे वादे नहीं करती। हम और हमारी पार्टी जो कहते हैं, वही करते हैं।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि जहां भी और जब भी नफरत फैलाई जाएगी, राहुल गांधी वहीं खड़े होकर मोहब्बत की बात करेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना जी में स्नान करेंगे और यमुना का पानी भी पीएंगे, लेकिन केजरीवाल ने आज तक यमुना का पानी नहीं पिया, बल्कि लोग यमुना का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वह यमुना का पानी पीकर देखें। उन्होंने खुद इसका जवाब देते हुए कहा कि वह जानते हैं कि केजरीवाल कभी यमुना का पानी नहीं पीएंगे, क्योंकि अगर वह पानी पीएंगे तो उन्हें अस्पताल जाना पड़ेगा।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.