होम / 'अगर काम नहीं संभलता तो इस्तीफा…', साकेत कोर्ट में गोली चलने की घटना पर LG पर AAP का हमला

'अगर काम नहीं संभलता तो इस्तीफा…', साकेत कोर्ट में गोली चलने की घटना पर LG पर AAP का हमला

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : April 21, 2023, 1:27 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Saket Court Firing, दिल्ली: दिल्ली की साकेत कोर्ट में आज शुक्रवार सुबह एक महिला को गोली मार दी गई है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब इसे लेकर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना को निशाना बनाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को लेकर कहा, “दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए। ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती है।”

सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल पर किया हमला

वहीं स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस मामले को लेकर कहा, “नये LG साहब के आने के बाद दिल्ली की कानून व्यवस्था लगातार बद से बदतर होती जा रही है। कोर्ट में गोलियां चल रही हैं। पुलिस 350 करोड़ के भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।” दरअसल, आज सुबह साकेत कोर्ट में वकील की ड्रेस में आए एक व्यक्ति ने एक महिला पर फायरिंग कर दी। महिला को गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था। एनएससी थाना अध्यक्ष ने पीड़ित महिला को अपनी गाड़ी से हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। दिल्ली पुलिस में इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारी सूचना के बाद मौके पर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला को एक के बाद एक 4 गोली मारी गई हैं।

महिला के पति ने चलाई गोली

बता दें कि महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित व्यक्ति एक सस्पेंडेड वकील है। जिस महिला को आरोपी ने गोली मारी है वह उसकी पत्नी है। पहले से दोनों में विवाद चल रहा था जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Also Read: TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने किया समलैंगिक विवाह का समर्थन, कहा- ‘सभी को जीवनसाथी चुनने का अधिकार…अगर मैं लड़का हूं..’

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT