होम / Sheila Dikshit : दिल्ली की एकलौती महिला सीएम, जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं

Sheila Dikshit : दिल्ली की एकलौती महिला सीएम, जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : September 21, 2024, 7:26 pm IST

Sheila Dikshit : शीला दीक्षित

India News Delhi(इंडिया न्यूज)Sheila Dikshit: आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शनिवार को यहां राज निवास में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस तरह दिल्ली को तीसरी महिला मुख्यमंत्री मिल गई है। पहली मुख्यमंत्री भाजपा की सुषमा स्वराज थीं। उनके बाद कांग्रेस की शीला दीक्षित ने तीन कार्यकाल तक दिल्ली की सत्ता संभाली।

आपको बता दें, राजधानी दिल्ली में विकास कार्यों के लिए शीला दीक्षित को आज भी बड़े सम्मान के साथ याद किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं पूर्व सीएम शीला दीक्षित के राजनीतिक सफर के बारे में…

Delhi Politics: कौन है मुकेश अहलावत, दिल्ली आतिशी की कैबिनेट में मिला मंत्रालय

शीला दीक्षित का जीवन 

शीला दीक्षित का जीवन कई राज्यों में बीता। उनका जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। शीला दीक्षित युवावस्था से ही राजनीति में दिलचस्पी लेने लगी थीं। उनकी शादी उन्नाव के रहने वाले कांग्रेस नेता उमाशंकर दीक्षित के आईएएस बेटे विनोद दीक्षित से हुई थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी में इतिहास की पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात विनोद से हुई थी। उन्हें ‘यूपी की बहू’ भी कहा जाता है।

दिल्ली की सत्ता पर 15 सालों तक किया राज 

आपको बता दें, बतौर सीएम शीला दीक्षित ने 15 साल तक दिल्ली पर राज किया। दीक्षित 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। 2013 में उन्हें आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हराया था। हार के बाद वह राजनीति में हाशिए पर चली गईं।

केरल की राज्यपाल भी रहीं शीला दीक्षित 

लगातार 15 साल तक दिल्ली की सीएम रहने के बाद शीला दीक्षित 2014 में केरल की राज्यपाल भी बनीं। हालांकि, वह इस पद पर ज्यादा दिन नहीं रहीं और 6 महीने के अंदर ही केरल के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। शीला दीक्षित 11 मार्च 2014 से 4 सितंबर 2014 तक राज्यपाल रहीं। शीला दीक्षित के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि दिल्ली की लाइफलाइन यानी मेट्रो ट्रेन रही है। दिल्ली मेट्रो को चलाने का श्रेय शीला दीक्षित को जाता है।

Bihar News:बिहार में खेलते हुए बच्चे अचानक हुए गायब! फिर ऐसा क्या हुआ चीखने की आवाज सुन…

81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस 

दिल्ली में विकास को नया आयाम देने वाली पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 20 जुलाई 2019 को निधन हो गया। उन्होंने 81 साल की उम्र में राजधानी के एस्कॉर्ट्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह दिल्ली की सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहीं। उन्हें अपने 15 साल के कार्यकाल में दिल्ली को बदलने का श्रेय भी दिया जाता है।

UP Road Accident:यूपी में दर्दनाक हादसा! कार डंपर में घुसने से 4 की मौके पर मौत

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Bihar Land Survey: बिहार में तीन महीने के लिए रोका गया जमीन सर्वे का काम, ये बड़ी वजह आई सामने
Dating Leave: अब किसी के भी प्यार में आड़े नहीं आएगा दफ्तर, ये कंपनी दे रही है डेट पर जाने के लिए लीव, अनोखी है ये कंपनी की लीव पॉलिसी
UN सुरक्षा परिषद का सदस्य बनने पर किताना ताकतवर हो जाएगा भारत, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
अब Blood से पता चलेगा कैसी है आपकी पर्सनालिटी, एक जांच में खुल जाएगी सारी पोल
Chhattisgarh mandir:छत्तीसगढ़ के इस प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने से पूरी होती है सभी मनोकामना
Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति लड्डू प्रसाद विवाद पर भड़के राजा भैया, कर दी ये बड़ी मांग
सिर्फ शस्त्र और शास्त्र में ही नहीं बल्कि इस वाद्य यंत्र को बजाने में भी इतना निपुण था रावण की खुद भगवान शिव भी हो जाते थे मोहित?
ADVERTISEMENT